Skip to main content

मेरी उम्र 93 साल और मैं 115 साल जिऊंगा', विधानसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश चौटाला ने दिया बड़ा बयान

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अभी झूठ बोलने वालों की सरकार है। बता दें कि हरियाणा में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा का चुनाव होना संभावित है।

गडकरी ने पंजाब सरकार को चेताया, अब वित्तमंत्री चीमा ने किया पलटवार; बोले- घृणा की राजनीति कर रही बीजेपी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार को पत्र लिख चेताया है। प्रोजेक्टों में लगीं कंपनियों को मिल रही धमकियों के कारण राज्‍य सरकार को गडकरी ने चेतावनी दी कि प्रोजक्‍ट बंद भी किए जा सकते हैं। वहीं अब पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा गैर भाजपा प्रदेशों के प्रति घृणा की राजनीति कर रही है।

Delhi Rain Alert: दिल्ली में आज बारिश को लेकर IMD का क्या है अपडेट, तापमान गिरने से मौसम भी हुआ खुशनुमा

Delhi Weather Update दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से दिल्ली में तापमान भी गिर गया है।

नई दिल्ली। राजधानी में शनिवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। इससे उमस भरी गर्मी से राहत रही और मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

नोएडा में देखने को मिलेगा IPL का रोमांच, 25000 दर्शक एक साथ ले सकेंगे मैच का आनंद

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में वर्तमान में दर्शकों के बैठने के लिए पूरी दर्शक दीर्घा में नहीं लगी है। जब कोई मैच का आयोजन होता है। तब स्टेडियम में कुर्सियां लगाई जाती है। अब प्राधिकरण की ओर से योजना बनाई जा रही है कि नई दर्शक दीर्घा का निर्माण होगा जिससे स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता बढ़ जाएगी।

दिल्ली में डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहे हैं केंद्रीय अस्पताल, तीन साल में 25 डॉक्टरों ने छोड़ा एम्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एम्स सहित केंद्रीय अस्पताल डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहे हैं। एम्स में 33.76 प्रतिशत आरएमएल अस्‍पताल में 38.20 प्रतिशत और सफदरजंग अस्‍पताल में 20.32 प्रतिशत व एलएचएमसी में 15 प्रतिशत चिकित्सकों की कमी है। यह बात राज्य सभा में उठे सवालों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब से बात सामने आई है।

UP Politics: विधानसभा उपचुनाव के लिए मायावती आज बनाएंगी रणनीति, पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे प्रदेश के पदाधिकारी

BSP Chief Mayawati Update News उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। योगी आदित्यनाथ ने यूपी की दस सीटों के उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है। वहीं मायावती ने आज विशेष बैठक बुलाई है। प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर जिलाध्यक्ष तक इस बैठक में पहुंंचेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद संगठन में बदलाव की समीक्षा भी बैठक में होगी।

लखनऊ:-वैसे तो विधानसभा की जिन 10 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं उनमें से एक भी बसपा की नहीं रही है लेकिन पार्टी सुप्रीमो मायावती उपचुनाव में खाता खोलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं।

हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज फिर मुश्किल में, धाेखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज; दारोगा और मुंशी निलंबित

Haji Yakub Qureshi Update News पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इस बार फिरोज पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। फिरोज ने पासपोर्ट पर फर्जी रिपोर्ट लगवाकर उसका नवीनीकरण करा लिया था। फिरोज को कोर्ट से सशर्त जमानत मिली है उसे दुबई जाते हुए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था।

मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के पासपोर्ट के नवीनीकरण प्रकरण में शनिवार को कार्रवाई हुई। एसओ मेडिकल सूर्यद्वीप विश्नोई ने फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ कूट रचित फर्जी दस्तावेज पेश कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।