'वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है', Stree 2 की एडवांस बुकिंग शुरू, पर रिलीज डेट में हुआ बदलाव!
'वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है', Stree 2 की एडवांस बुकिंग शुरू, पर रिलीज डेट में हुआ बदलाव!
अगस्त में रिलीज होने वाली फिल्मों में श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 शामिल है जो कि सिनेमाघरों में दस्तक देने से ज्यादा दूर नहीं है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है। वहीं मेकर्स ने स्त्री के फैंस के लिए रिलीज से पहले एक सरप्राइज प्लान किया है जिससे एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना हो सकता है ।
'आजादी की सुबह की पहली चाय...17 महीने बाद', मनीष सिसोदिया ने पत्नी संग पोस्ट की तस्वीर
'आजादी की सुबह की पहली चाय...17 महीने बाद', मनीष सिसोदिया ने पत्नी संग पोस्ट की तस्वीर
दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से मनीष सिसोदिया शुक्रवार को देर शाम तक बाहर आए। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। राजधानी में हो रही बारिश के बीच सिसोदिया ने सबको संबोधित किया। आज सुबह उन्होंने अपनी पत्नी सीमा सिसोदिया के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि आजादी की सुबह की पहली चाय।
छात्रों की मौत दैवीय घटना', आरोपितों के वकील ने कोर्ट में दी दलील
'छात्रों की मौत दैवीय घटना', आरोपितों के वकील ने कोर्ट में दी दलील
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों के वकील ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जो हादसा हुआ थावह दैवीय घटना है। कोर्ट ने चारों आरोपितों के अधिवक्ता को 12 अगस्त तक अपनी दलीलें रखने का कहा है। बता दें हादसे के बाद पूरे देशभर में सवाल उठे।
दिल्ली में काल बनी बारिश! पानी में गई गेंद को निकालने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
दिल्ली में काल बनी बारिश! पानी में गई गेंद को निकालने गए दो बच्चों की डूबने से मौत
दिल्ली समेत एनसीआर में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। रानीखेड़ा बस डिपो के पास खाली पड़ी जमीन पर चार से पांच फीट तक बारिश के कारण पानी भर गया। क्रिकेट खेल रहे बच्चे गेंद पानी में जाने के बाद निकालने गए। जिस कारण दो की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमुई में शख्स ने पत्नी और चार महीने की बेटी की कर दी हत्या, फिर खुद का काटा गला; अस्पताल में भर्ती
जमुई में शख्स ने पत्नी और चार महीने की बेटी की कर दी हत्या, फिर खुद का काटा गला; अस्पताल में भर्ती
बिहार के जमुई जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी और खुद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने पैलवाजन गांव स्थित अपने घर में अपनी पत्नी नसरीन खातून और अपनी चार महीने की बेटी अलीशा की गला दबाकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दी।
बेगूसराय में दिल दहलाने वाली वारदात, पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या; बेटे की हालत गंभीर
बेगूसराय में दिल दहलाने वाली वारदात, पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या; बेटे की हालत गंभीर
बेगूसराय के बछवाड़ा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं बेटे की हालत गंभीर है। जिन लोगों की हत्या हुई उनमें संजीवन सिंह उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 साल की बेटी सपना कुमारी हैं।
पटना में रौद्र रूप में आई गंगा, तीन स्थानों पर जल स्तर लाल निशान के पार; लोगों की बढ़ी टेंशन
पटना में रौद्र रूप में आई गंगा, तीन स्थानों पर जल स्तर लाल निशान के पार; लोगों की बढ़ी टेंशन
पटना में भी बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। ग्रामीण इलाकों में पानी भरने लगा है। वहीं शुक्रवार को पटना जंक्शन गोलंबर कुछ देर के लिए जलमग्न हो गया। गोलंबर के चारों तरफ वर्षा का पानी भर गया। रेल यात्री को परेशानी हुई। एक घंटे में स्थिति सामान्य हो पाई। मस्जिद गली से जलनिकासी में दो घंटे से अधिक समय लगा।