चुनाव में दौड़ा-दौड़ाकर नहीं मारना है', संजय राउत ने शेख हसीना का जिक्र कर किस पर साधा निशाना?
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाविकास अघाड़ी दल की सीट शेयरिंग को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सीट शेयरिंग की बातें पूरी हो चुकी है। महाविकास अघाड़ी दल में सीट शेयरिंग को लेकर कोई तनाव नहीं है। हम चाहते हैं कि हर सीट पर ऐसा उम्मीदवार खड़ा हो चाहे वो किसी भी पार्टी से हो जो चुनाव जीत सके। यही हमारा फॉर्मूला है।
मुख्यमंत्री के 'चेहरे' को लेकर महाविकास आघाड़ी में रार, कांग्रेस-शिवसेना और NCP में किस नाम पर बनेगी बात?
मुख्यमंत्री के 'चेहरे' को लेकर महाविकास आघाड़ी में रार, कांग्रेस-शिवसेना और NCP में किस नाम पर बनेगी बात?
शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत का कहना है कि बिना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए चुनाव में उतरना घातक होगा। वह चाहते हैं कि 2019 में महाविकास आघाड़ी का गठन होने के बाद जिस तरह उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना गया था और ढाई साल उनके नेतृत्व में ही सरकार चली उसी प्रकार अब विधानसभा भी उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाना चाहिए।
पूजा खेडकर की मां के बाद अब पिता पर भी दर्ज हुई FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप
पूजा खेडकर की मां के बाद अब पिता पर भी दर्ज हुई FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का है आरोप
शिकायत में कहा गया है कि पूजा खेडकर की असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में तैनाती के दौरान दिलीप खेडकर ने कथित तौर पर तहसीलदार दीपक अकाडे के खिलाफ धमकाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था। दिलीप ने तहसीलदार से अपनी बेटी के लिए एक केबिन आवंटित करने को कहा था जबकि उन्हें प्रशासनिक कामकाज में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।
कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल में बना ऑडिटोरियम आग में जलकर हुआ खाक, सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश
कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल में बना ऑडिटोरियम आग में जलकर हुआ खाक, सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश
कोल्हापुर शहर में छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल में 100 साल से भी अधिक समय पहले बना एक ऑडिटोरियम भीषण आग में जलकर खाक हो गया। घटना के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उसी स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर एक नया ऑडिटोरियम बनाया जाए।
अब ओडिशा में भी खुला 'Grain ATM', जानकारी दर्ज करते ही रुपयों की तरह बाहर निकलेगा चावल और गेहूं
अब ओडिशा में भी खुला 'Grain ATM', जानकारी दर्ज करते ही रुपयों की तरह बाहर निकलेगा चावल और गेहूं
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के मंचेश्वर में राज्य का पहला ग्रेन एटीएम लगाया गया है। इस एटीएम के जरिए रुपयों की तरह ही 24 घंटे चावल/गेहूं निकाला जा सकेगा। इसका उद्घाटन खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चन्द्र पात्र ने किया। इसके साथ ही एटीएम का संचलन सही रहने पर इसे अन्य जिलों एवं प्रखंड में भी लगाया जाएगा।
भुवनेश्वर:-हर कोई जानता है कि एटीएम से पैसा निकालता है, परन्तु एटीएम से अनाज निकलेगा, यह सुनकर थोड़ा अचरज लगना लाजिमी है।
जाम छलकाने वालों के लिए बुरी खबर, ओडिशा में नहीं बिकेगी शराब! अवैध मदीरा के कारोबार पर भी लगेगी लगाम
जाम छलकाने वालों के लिए बुरी खबर, ओडिशा में नहीं बिकेगी शराब! अवैध मदीरा के कारोबार पर भी लगेगी लगाम
ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि राज्य में अब शराब की नई दुकानें नहीं खोली जाएंगी। इसके साथ ही राज्य में अवैध शराब की बिक्री भी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। इसके लिए आबकारी नीति में आमूल-चूल परिवर्तन किया जाएगा और इसे और सख्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले साल आबकारी नीति लागू होगी और इसमें सख्ती भी की जाएगी।
भुवनेश्वर। राज्य में अब शराब की नई दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके साथ ही अवैध शराब की बिक्री भी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
पहाड़ों पर बादलों के जमघट से प्रभावित हुई हेलीकॉप्टर सेवा, यात्रा के दौरान बारिश भी कम नहीं कर पा रही श्रद्धालुओं का उत्साह
पहाड़ों पर बादलों के जमघट से प्रभावित हुई हेलीकॉप्टर सेवा, यात्रा के दौरान बारिश भी कम नहीं कर पा रही श्रद्धालुओं का उत्साह
वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालु खराब मौसम में भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। बादल और बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा अधिकांश समय प्रभावित रही। लेकिन भवन से भैरव नाथ के लिए केबल कार सेवा उपलब्ध है। वीरवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे बीच-बीच में बारिश का भी यात्रियों का सामना करना पड़ा। लेकिन भक्तों में माता वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर उत्साह बरकरार रहा।