UPPCL के नाम से चल रहा फर्जी WhatsApp ग्रुप, फेक वेबसाइट तक बना दी; चपत लगने से पहले हो जाएं सावधान
यूपी में बिजली की समस्या के चलते उपभोक्ताओं की नजरें यूपीपीसीएल (UPPCL) पर बनी रहती हैं। इसका फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। यूपीपीसीएल के नाम से फर्जी वाट्सएप ग्रुप बना दिया गया है। फर्जी वेबसाइट भी चलाई जा रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपाेरेशन की ओर से बताया गया है कि उनके विभाग की आधिकारिक बेवसाइट uppcl.Org.in है
लखनऊ:- कुछ लोगों ने यूपीपीसीएल के नाम से फर्जी वाट्सएप ग्रुप बना लिया है। साथ ही uppclmedia.in नाम से बेवसाइट भी चल रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपाेरेशन की ओर से बताया गया है कि उनके विभाग की आधिकारिक बेवसाइट uppcl.Org.in है।
हिमाचल न्यूज़: 'भाजपा आपदा में नहीं करती राजनीति', बीजेपी विधायक ने सुक्खू सरकार की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बीच भाजपा विधायक ने आपदा में हिमाचल की सुक्खू सरकार की मदद करने की बात कही है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि आपदा में प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए वह सरकार की मदद को तैयार है। भाजपा आपदा पर राजनीति नहीं करती है।
शिमला:- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश लोगों के लिए आफत बनकर उभरी है। यहां जान माल का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। भाजपा ने आपदा में सरकार के साथ मिलकर काम करने की बात कही है।
अगले मानसून से पहले कुल्लू से मनाली तक के सड़क की सुधरेगी स्थिती, कटाव को रोकने के लिए NHAI ने तैयार किया प्लान
हिमाचल में एनएचएआई कुल्लू से मनाली तक सड़क को ब्यास नदी के कारण होने वाले नुकसान का अब स्थायी समाधान करेगा। इसके लिए एनएचएआई ने देश-विदेश के कई विशेषज्ञों के सुझाव मांगे थे। एनएचएआई के कंसल्टेंट ने इस समस्या के लिए अलग-अलग सुझाव दिए हैं। अगले मानसून से पहले इसके स्थायी समाधान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मंडी:- मानसून सीजन में कुल्लू से मनाली तक सड़क को ब्यास नदी के कारण होने वाले नुकसान का अब स्थायी समाधान होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस संबंध में प्रयास तेज कर दिए हैं।
पंजाब न्यूज़: पंजाब में 18 टोल हुए बंद, रोज हो रही 61 लाख से अधिक की बचत
पंजाब न्यूज़: पंजाब में 18 टोल हुए बंद, रोज हो रही 61 लाख से अधिक की बचत
पंजाब सरकार ने दो और टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं। लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब राज्य में बंद हुए टोल प्लाजा की संख्या 18 हो गई है। सरकार के इस फैसले से इन मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों के हर रोज 61 लाख से अधिक रुपये की बचत हो रही है।
Ulajh के सेट पर Janhvi Kapoor ने आदिल हुसैन को दिलाई मां श्रीदेवी की याद, सुनाया इंग्लिश विंग्लिश का किस्सा
Ulajh के सेट पर Janhvi Kapoor ने आदिल हुसैन को दिलाई मां श्रीदेवी की याद, सुनाया इंग्लिश विंग्लिश का किस्सा
आदिल हुसैन ने भारतीय और विदेशी सिनेमा दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। उन्हें इंग्लिश विंग्लिश द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट लाइफ ऑफ पाई और होटल साल्वेशन जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। आदिल इन दिनों फिल्म उलझ में नजर आ रहे हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ काम करने को लेकर भी बात की।
ADG पत्नी के DIG पति को हाई कोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
ADG पत्नी के DIG पति को हाई कोर्ट से मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति का है मामला
झारखंड हाई कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीआईजी संतोष दुबे की समय से पहले सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है। इससे डीआईजी को बड़ी राहत मिली है। दुबे के खिलाफ आरपीएफ ने विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया था। बता दें कि संतोष दुबे की पत्नी प्रिया दुबे भी आईपीएस अधिकारी हैं।
रांची:-झारखंड हाई कोर्ट से एडीजी प्रिया दुबे के पति संतोष कुमार दुबे को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने समय पूर्व सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।
समाज पर हानिकारक प्रभाव पड़ेगा', दुष्कर्म के बुजुर्ग आरोपी की जमानत खारिज करते हुए HC की अहम टिप्पणी
'समाज पर हानिकारक प्रभाव पड़ेगा', दुष्कर्म के बुजुर्ग आरोपी की जमानत खारिज करते हुए HC की अहम टिप्पणी
हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित बुजुर्ग को जमानत देने का समाज पर हानिकारक प्रभाव पड़ेगा। इस मामले में पीड़िता के पिता ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ऐसा कहा है। पढ़िए पूरा मामला क्या है?