बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, अवामी लीग के नेता के होटल में 24 लोगों को जिंदा जलाया
बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, अवामी लीग के नेता के होटल में 24 लोगों को जिंदा जलाया
सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देकर देश छोड़कर चले जाने के बाद बांग्लादेश में अराजकता फैल गई है। सोमवार देर रात भीड़ ने जोशोर जिले में जिला अवामी लीग के महासचिव शाहीन चक्कलदर के स्वामित्व वाले जाबिर इंटरनेशनल होटल में आग लगा दी जिसमें 24 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना में मरने वाले ज्यादातर होटल में ठहरे लोग थे।
SA20 लीग का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने दिनेश कार्तिक, पर्ल्स रॉयल्स से किया अनुबंधन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने SA20 लीग खेलने के लिए पर्ल्स रॉयल्स के साथ अनुबंध किया है। वह SA20 लीग का हिस्सा बनने वाले पहले भारतीय खिलाड़ बने। SA20 लीग का तीसरा सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा। खिलाड़ी के रूप में अनुबंध हासिल करने से पहले दिनेश कार्तिक को SA20 लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
नोएडा में शादी का 15 साल बाद खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला
नोएडा में शादी का 15 साल बाद खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला
नोएडा Crime न्यूज़ नाले में 26 जून को एक एक व्यक्ति का शव मिला था जो बोरे में बंद था। उसकी गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस वारदात को अंजाम मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और प्रेमी के भाई ने अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि पति प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था और पत्नी को पीटता था।
रेस्क्यू अभियान पूरा, सीएम धामी ने कहा- फिर से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा; टिकटों में छूट भी देगी सरकार
रेस्क्यू अभियान पूरा, सीएम धामी ने कहा- फिर से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा; टिकटों में छूट भी देगी सरकार
सीएम धामी ने जानकारी दी है कि केदारनाथ धाम व पैदल मार्ग पर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है। 12 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा को बुधवार से शुरू किया जा रहा है। हैली सेवा के माध्यम से केदारनाथ दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किराए में 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
इंकॉउंटर in Udhampur: आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी
ऊधमपुर के बसंतघर में पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही थी इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। इसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकी गतिविधियां काफी देखने को मिल रही हैं। वहीं इन दिनों जम्मू-कश्मीर में काफी आतंकी गतिविधियां देखने को मिल रही है
ऊधमपुर:- जिले के बसंतघर में आतंकवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों को लेकर सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर दी है।
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद सेना के शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल, इन्हें मिली विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी
बांग्लादेश में जारी भीषण हिंसा के बीच सेना के शीर्ष पदों पर बड़ा फेरबदल हुआ है। मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है जबकि लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद सैफुल आलम को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर शमीम को सेना का चीफ ऑफ जनरल स्टाफ नियुक्त किया गया है
अश्विनी चौबे ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास, भाजपा के कद्दावर नेता पर कसा तंज
पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया है। चौबे ने कहा कि 70 साल की उम्र के बाद सभी को चुनावी राजनीति से अलग हो जाना चाहिए। संन्यास का एलान करने के बाद चौबे ने बक्सर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रहे मिथिलेश तिवारी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा सांसद तो एक ही होता है।
बक्सर:-तीन दिवसीय 'नमन यात्रा' पर बक्सर पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि उन्होंने चुनावी राजनीति से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि वैसे भी 70 साल की उम्र के बाद सभी को चुनावी राजनीति से अलग हो जाना चाहिए।