Skip to main content

'अब कभी बाबा जी की पुलिस के सामने नहीं पडूंगा', गोल्डी बराड़ के गुर्गे ने गिड़गिड़ाते हुए ऐसे मांगी माफी

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दिल्ली से दो किशोरों को पकड़ा जबकि बरेली में मुठभेड़ के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। नेपाल भागते समय बरेली पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामी रामनिवास मुठभेड़ के बाद गिड़गिड़ाते हुए बोला-सर माफ कर दो अब कभी यूपी नहीं आऊंगा।

मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद; कई घायल

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम हथियारबंद लोगों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर हमला किया जिसमें असम राइफल्स के दो जवान शहीद और दो घायल हो गए। यह घटना नाम्बोल सबल लेईकाई इलाके में हुई जहां बंदूकधारियों ने इंफाल से बिष्णुपुर जा रहे जवानों पर घात लगाकर हमला किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों के एक समूह ने अर्धसैनिक बल के एक वाहन पर हमला किया, जिसमें असम राइफल्स के कम से कम दो जवान शहीद गए और कम से कम पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भगवान शिव की पूजा के समय करें इस चालीसा का पाठ, खुशियों से भर जाएगा जीवन

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही वैभव लक्ष्मी का व्रत रखा जाता है। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही आर्थिक विषमता से भी मुक्ति मिलती है।

शुक्रवार 19 सितंबर को आश्विन माह का पहला प्रदोष व्रत है। यह व्रत कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की श्रद्धा भाव से पूजा की जाएगी। साथ ही त्रयोदशी तिथि का व्रत रखा जाएगा।

धनबाद से भोपाल के बीच नई ट्रेन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, महाकाल दरबार तक पहुंचने की राह आसान

धनबाद वासियों के लिए खुशखबरी! धनबाद से भोपाल के लिए सप्ताह में तीन दिन एक नई ट्रेन जल्द ही शुरू होगी जिसे रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन बुधवार शनिवार और रविवार को धनबाद से सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे भोपाल पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से महाकाल मंदिर तक पहुंचने की राह आसान हो जाएगी।

धनबाद। नई ट्रेन का इंतजार कर रहे धनबाद वासियों के लिए अच्छी खबर है। धनबाद से भोपाल के लिए सप्ताह में तीन दिन नई ट्रेन जल्द चलेगी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। दोनों ओर से ट्रेन का टाइम टेबल भी निर्धारित हो गया है

गर्भावस्था जारी रखने के लिए मजबूर करना पीड़ा बढ़ाना होगा ' , दिल्ली हाई कोर्ट ने दी गर्भपात की अनुमति

दिल्ली हाई कोर्ट ने लिव-इन में गर्भवती हुई युवती को 22 सप्ताह का गर्भ गिराने की अनुमति दी क्योंकि उसे शादी का झूठा वादा किया गया था। पहले भी आरोपित ने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया था। कोर्ट ने कहा कि गर्भावस्था जारी रखने से पीड़िता की पीड़ा और बढ़ेगी। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद एम्स में गर्भपात की अनुमति दी गई।

लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के दौरान गर्भवती हुई युवती के 22 सप्ताह के गर्भ को गिराने की दिल्ली हाई कोर्ट ने अनुमति दे दी है। युवती का आरोप है कि शादी का झूठा वादा करके आरोपी ने उसके साथ यौन संबंध बनाए थे।

पता चल गई डेट! थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दहाड़ेगी नरसिम्हा

अश्विन कुमार की एनिमेटेड माइथोलॉजिकल ड्रामा महावतार नरसिम्हा सिनेमाघरों में हिट रही। पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने वर्ड ऑफ माउथ के चलते 50 दिनों तक सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 325 करोड़ का कलेक्शन किया। अब यह फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर भी आने वाली है।

निर्देशक अश्विन कुमार की एनिमेटेड माइथोलॉजिकल ड्रामा महावतार नरसिम्हा जब सिनेमाघरों में आई तो इसने धूम मचा दी। फिल्म मूल रूप से एक तमिल फिल्म थी जिसे हिंदी के साथ अन्य पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है।

मां बोली बेटी को खींच ले गया तेंदुआ, दो घंटे बाद छोटी बहन ने पुल‍िस को बताई ऐसी बात... सब रह गए हैरान

सीतापुर के मछरेहटा में एक महिला ने अफवाह फैलाई कि तेंदुआ उसकी बेटी को उठा ले गया। वन विभाग और पुलिस ने जांच की तो कहानी झूठी निकली। पूछताछ में पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और मां ने झूठी कहानी बनाई। पुलिस युवती को ढूंढने की कोशिश कर रही है। महिला के खिलाफ अफवाह फैलाने के संबंध में तहरीर दे दी गई है।