Skip to main content

बर्बरता का खौफनाक मंजर, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बंद फैक्ट्री में महिला को जिंदा जलाया

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रानीपुर गांव के पास एक बंद फैक्ट्री में एक महिला का जला हुआ शव मिला है। चरवाहों ने धुंआ देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर जलाया गया 

औंग:- फतेहपुर में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। एक महिला को जिंदा जला दिया गया। बंद फैक्ट्री में महिला के जले शव को देख लोगों में सनसनी फैल गई। 

आगरा की नकली दवाओं पर बड़ा खुलासा! लखनऊ की इन 20 फार्मेसी में खपाई गईं दवाएं

लखनऊ में नकली दवाओं का कारोबार उजागर हुआ है। आगरा से जुड़े व्यापारियों के माध्यम से करोड़ों की नकली दवाएं लखनऊ के थोक और खुदरा विक्रेताओं तक पहुंचीं। एफएसडीए ने 20 मेडिकल स्टोरों की जांच की है और उन्हें स्टॉक वापस लेने के लिए कहा गया है। आयुक्त राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

पर्यटन निगम कर्मचारियों को अभी तक नहीं मिला वेतन, बोले- घर चलाने में भी हो रही दिक्कत

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं मिला है जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने सरकार से 50 करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है ताकि कर्मचारियों को वेतन दिया जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। आपदा के कारण पर्यटन गतिविधियां ठप हैं और निगम की आय प्रभावित हुई है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों को अभी तक मासिक वेतन जारी नहीं हुआ है। कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पूर्णिया में विकास की पटरी पर दौड़ा वोट बैंक का समीकरण, PM Modi ने सेट की पॉलिटिकल फील्डिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्णिया में हुई जनसभा सीमांचल में राजग की पकड़ मजबूत करने की रणनीति थी। उन्होंने विकास योजनाओं का बखान किया और महागठबंधन पर हमला बोला। मोदी ने घुसपैठियों को ललकारते हुए कहा कि बिहार में एक भी घुसपैठिया नहीं रहेगा। उन्होंने पिछली सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया और डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

नीतीश सरकार ने जमीन मालिकों को दी बड़ी राहत, राजस्व महा अभियान की लास्ट डेट बढ़ाई

चौसा अंचल प्रशासन ने राजस्व महा अभियान के तहत रैयतों को 15-20 सितंबर तक आवेदन जमा करने का अवसर दिया है ताकि जमाबंदी सुधार और उत्तराधिकार संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके। डुमरांव में आयोजित शिविर में 101 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें जमाबंदी बंटवारा और उत्तराधिकार से जुड़े मामले शामिल थे। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

यूपी बना ‘फियरलेस बिजनेस’ का नया केंद्र, लखनऊ में CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन पर बोले सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित सीएसआईआर स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025 के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न स्टार्टअप उत्पादों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते साढ़े आठ वर्षों में सुरक्षा का उत्कृष्ट वातावरण दिया है। फियरलेस बिजनेस का केंद्र उत्तर प्रदेश बन चुका है।

Muhammad Waseem ने T20I में मचाया तहलका, दुनिया का कोई भी बैटर नहीं कर पाया था यह कारनामा

UAE vs OMAN एशिया कप 2025 में सोमवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। दिन के पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात का सामना ओमान से हो रहा है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में यूएई ने टॉस गंवाकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बना दिए।