Skip to main content

पटियाला में पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने नहर में कूदकर दी जान, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

पटियाला के गुरु नानक नगर में दिलप्रीत सिंह नामक एक युवक ने शादी के तीन महीने बाद पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने पत्नी ससुर और मामा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पारिवारिक कलह और पत्नी द्वारा संपत्ति के लिए दबाव बनाने से तंग आकर दिलप्रीत ने यह कदम उठाया।

माइक हाथ में लेकर लोगों से क्या बोले SP यातायात? मेरठ की सड़कों पर उतरा बुलडोजर, अचानक पहुंचे थे अधिकारी

मेरठ में दिल्ली रोड को जाम मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र ने अतिक्रमण को सख्ती से हटाने के निर्देश दिए हैं। भैंसाली बस अड्डे से रेलवे रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। व्यापारियों से दोपहर में सड़क पर वाहन न खड़ा करने की अपील की गई। दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पांच राजनीतिक पार्टियों को डीलिस्ट करने की तैयारी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

पिछले छह वर्षों से चुनाव में भाग न लेने वाले दलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने ऐसे पांच दलों को चिह्नित किया है और उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई उन गैर-मान्यता प्राप्त दलों के खिलाफ शुरू की है जिन्होंने 2019 से किसी भी चुनाव में भाग नहीं लिया है।

पटना। छह वर्षों से चुनाव में भाग नहीं लेने वाले दलों को डीलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में पटना जिलांतर्गत पांच दलों को चिह्नित किया गया है। इन्हें नोटिस का तामील कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

'यह रिश्ता क्या कहलाता है?', सीएम रेखा पर हमले में BJP के इस सवाल का AAP ने दिया जवाब

दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में एक नया मोड़ आया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमले में आम आदमी पार्टी का हाथ है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें हमलावर आप नेता गोपाल इटालिया के साथ दिख रहा है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल से इस रिश्ते पर स्पष्टीकरण मांगा है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

नई दिल्ली।  दिल्ली में जनसुनवाई के दौरान CM Rekha Gupta पर हमले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। भाजपा विधायक के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

अमित शाह और वेणुगोपाल में तीखी बहस, गृह मंत्री बोले- 'मैंने न सिर्फ इस्तीफा दिया, बल्कि...'

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक 2025 केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 पेश किए। विधेयक पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया जिसके चलते अमित शाह और केसी वेणुगोपाल के बीच बहस हुई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किए।

हमले के बाद मैं सदमे में थी', अपने ऊपर हुए अटैक को लेकर पहली बार बोलीं सीएम रेखा गु्प्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमले के बाद सीएम ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह हमला उन पर नहीं बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले उनके हौसले को तोड़ नहीं सकते।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी उससे फिलहाल पूछताछ जारी है। इन सबके बीच दिल्ली की सीएम ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अंति‍म संस्‍कार से ठीक पहले मह‍िला के शरीर में द‍िखी ऐसी चीज, च‍िता से हटा ल‍िया गया शव; फ‍िर...

औरैया के पुरवा बखरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। ससुराल वालों ने हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी लेकिन मायके वालों ने शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या का आरोप लगाया। अंतिम संस्कार के दौरान विवाद होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।