Skip to main content

अंति‍म संस्‍कार से ठीक पहले मह‍िला के शरीर में द‍िखी ऐसी चीज, च‍िता से हटा ल‍िया गया शव; फ‍िर...

औरैया के पुरवा बखरिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। ससुराल वालों ने हार्ट अटैक से मौत की सूचना दी लेकिन मायके वालों ने शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या का आरोप लगाया। अंतिम संस्कार के दौरान विवाद होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

तेज प्रताप यादव ने पहली बार बताया, कौन है 'जयचंद'? बड़े भाई तेजस्वी को दी ये सलाह

RJD से निष्कासित तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर सक्रियता दिखाई है। उन्होंने अपने करीबी आकाश यादव को जयचंद बताते हुए राजनीति खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा पर भी सवाल उठाए। तेज प्रताप ने टीम तेज प्रताप के माध्यम से चुनाव लड़ने और जनसंवाद करने की बात कही है। उन्होंने तेजस्वी को जयचंदों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।

ट्रंप-पुतिन की मीटिंग के बाद भारत ने उठाया ये बाद कदम, टेक्सटाइल इंडस्ट्री को मिली बड़ी छूट

ट्रंप टैरिफ को देखते हुए सरकार ने कपास आयात पर शुल्क पूरी तरह से हटा दिया है। यह छूट 30 सितंबर तक रहेगी जिससे गारमेंट निर्यातकों को सस्ता कपास मिलेगा। अभी घरेलू बाजार में कपास की कीमत 57000 रुपये प्रति कैंडी है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 50-51 हजार रुपये है।

ट्रंप टैरिफ को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निर्यातकों की लागत कम करने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है। सरकार ने काटन आयात पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। यह छूट आगामी 30 सितंबर तक मान्य होगी।

ट्रंप टैरिफ विवाद के बीच चीन ने मान ली भारत की ये तीन मांग, पाकिस्तान भी परेशान; लेकिन यहां फंस रहा पेच

चीन ने भारत की तीन प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। ये तीनों मांगे आर्थिक क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इसमें भारत को चीन से उर्वरक आपूर्ति में आ रही बाधाओं को समाप्त करने के साथ ही रेअर अर्थ मैग्नेट व इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए जरूरी टनेल बोरिंग मशीन के आयात को शुरू करना शामिल है।

दिल्ली के 43 Animal Lovers पर एफआईआर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ कनाॅट प्लेस पर किया था प्रदर्शन

सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के आदेश के विरोध में कनाॅट प्लेस में 16 अगस्त को पशु प्रेमियों ने प्रदर्शन किया। बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर दिल्ली पुलिस ने 43 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रदर्शनकारियों पर भादंसं की धारा 223ए 221 132 और 121 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई।

सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों को पकड़ शेल्टर होम भेजने के आदेश के बाद पशु प्रेमी लगातार सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं।

नीतीश कुमार को एक और झटका, 3 बार विधायक रहे कद्दावर नेता ने थामा RJD का दामन

मटिहानी के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने राजद में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता महागठबंधन को जिताना और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। बोगो सिंह ने जदयू पर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि वामपंथ उनकी पारिवारिक विरासत है। उन्होंने बेगूसराय की सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया।

नीला ड्रम रिटर्न: 'मम्मी ने पापा को ड्रम में डाल दिया और फिर...' बेटे ने खोला राज... कैसे प्रेमी के साथ मिलकर उतार मौत के घाट

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में छत पर नीले ड्रम में बरामद युवक के शव के मामले में उसकी पत्नी और कथित प्रेमी को सोमवार को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को हंसराम का शव घर की छत पर एक नीले ड्रम में मिला था। उसकी पत्नी सुनीता और मकान मालिक का पुत्र जितेंद्र फरार थे।