लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद उठी Virat Kohli की वापसी की मांग! पूर्व क्रिकेटर ने सॉलिड वजह भी बताई
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप के हीरो मदन लाल ने विराट कोहली से अपने संन्यास पर फिर से विचार करने और टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने की अपील की है। हाल ही में विराट ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए टेस्ट से संन्यास लिया था। कोहली टेस्ट में 10000 रन बनाने के बेहद करीब थे। मदन लाल का मानना है कि विराट में अभी भी बहुत क्षमता है।
तेजप्रताप को चाहिए जीत की गारंटी वाली सीट, राजद के पास उनके लिए 2 विकल्प
तेजप्रताप यादव अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं और राजद के साथ उनके संबंध अनिश्चित बने हुए हैं। उन्हें एक सुरक्षित विधानसभा सीट की तलाश है और वे महुआ और हसनपुर दोनों क्षेत्रों में सक्रिय हैं। राजद को तेजप्रताप से बगावत की आशंका है लेकिन पार्टी में उनकी वापसी या महागठबंधन में समर्थन का विकल्प खुला है।
पटना। तेजप्रताप यादव और राजद के साथ अभी दूरी और निकटता का अंतर्द्वंद्व है, क्योंकि दोनों अभी ऊहापोह में हैं। तेजप्रताप को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता है, जो राजद के सहयोग के बिना अधर में प्रतीत हो रहा है।
- Read more about तेजप्रताप को चाहिए जीत की गारंटी वाली सीट, राजद के पास उनके लिए 2 विकल्प
- Log in to post comments
- 3 views
अमेरिका में चाइल्ड पोर्न के आरोप में भारतीय गिरफ्तार, बीजेपी और कांग्रेस ने एक सुर में कहा- आम आदमी पार्टी से है लिंक
अमेरिका में भारतीय नागरिक गुरजीत सिंह मल्ही की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी और कांग्रेस ने आप नेताओं के साथ मल्ही की तस्वीरें साझा कर आप को घेरा है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने सीएम भगवंत मान से सफाई मांगी है।
अमेरिका में भारतीय नागरिक गुरजीत सिंह मल्ही को बच्चों के साथ अश्लीलता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) सिएटल ने 11 जुलाई को मल्ही की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इन सबके बीच पंजाब में इस मामले को लेकर राजनीति होने लगी है और आम आदमी पार्टी को घेरा गया है।
Shah Rukh Khan के करियर के लिए कलंक रही 90s की ये महाफ्लॉप, शूटिंग के बीच जेल चला गया था को-स्टार
सुपरस्टार शाह रुख खान हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं जिन्होंने 90 के दशक से लेकर अब तक शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पुरानी फिल्म उनके करियर पर कलंक के सामन है आइए जानते हैं कि वो कौन सी मूवी है।
90 के दशक से लेकर अब तक हिंदी सिनेमा में राज करने वाले अभिनेता के तौर पर शाह रुख खान को जाना जाता है। 30 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में शाह रुख ने एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है, इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से जाना जाता है।
टेस्ट क्रिकेट का बदलेगा स्वरूप! टी20 विश्व कप का होगा विस्तार, ICC की बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ICC की गुरुवार से शुरू हो रही चार दिवसीय वार्षिक आम बैठक के दौरान बहुचर्चित दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली टी20 विश्व कप का विस्तार और नए सदस्यों को स्वीकृति देने जैसे विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी। नया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) शुरू हो चुका है और ऐसे में दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली पर चर्चा धन आवंटन और प्रमोशन तथा रेलीगेशन से संबंधित प्रविधानों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है।
बिहार लोक सेवा आयोग के 35,333 शिक्षकों की ज्वाइनिंग पर आया अपडेट, इस दिन से मिलने लगेगी सैलरी
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 35333 प्रधान शिक्षक 21 जुलाई से अपने विद्यालयों में योगदान देंगे जिसकी अंतिम तिथि 26 जुलाई है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। योगदान की तिथि से ही वेतन देय होगा और टेक्निकल ज्वाइनिंग अनिवार्य है।
यात्रियों के लिए अच्छी खबर, बल्लभगढ़ से मंझावली और बदरपुर बॉर्डर के बीच नई बस सेवा शुरू
फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड ने बल्लभगढ़ बस अड्डा-मंझावली-बदरपुर बॉर्डर के लिए नया रूट 933 शुरू किया है। इस रूट पर सीएनजी बसों का संचालन होगा जिससे बल्लभगढ़ मंझावली और बदरपुर बॉर्डर के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। रूट डी-301 को भी बदरपुर बॉर्डर तक बढ़ाया गया है। यह प्रयास यात्रियों को सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रदान करेगा।