नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में 6 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। अबूझमाड़ क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। मुठभेड़ स्थल से एके-47/एसएलआर राइफलें हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभी भी अभियान जारी है।
- Read more about नारायणपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एनकाउंटर में 6 नक्सली ढेर
- Log in to post comments
- 3 views
Hindon Airport से इंडिगो की उड़ानें 20 जुलाई से होंगी शुरू, इन 8 शहरों के लिए मिलेगी फ्लाइट्स
साहिबाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो विमानन कंपनी आठ शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी जिसकी शुरुआत रविवार से होगी। केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। इंडिगो रोजाना 10 फ्लाइट्स का संचालन करेगी जिससे व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस 13 शहरों के लिए उड़ानें संचालित कर रही है।
40 लाख दे दो नहीं तो...', अमृतसर में बेकरी मालिक से मांगी रंगदारी; दुकान के बाहर फायरिंग
अमृतसर के चविंडा देवी गांव में बेकरी मालिक से 40 लाख की रंगदारी न मिलने पर गैंगस्टरों के गुर्गों ने बेकरी के बाहर गोलियां चलाईं। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाइक सवार बदमाशों ने 5-6 राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए। बेकरी मालिक को अज्ञात विदेशी नंबरों से धमकियां मिल रही थीं।
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के कत्थूनंगल थाने के अधीन गांव चविंडा देवी में गैंगस्टरों के गुर्गों ने रंगदारी नहीं मिलने पर बेकरी के बाहर गोलियां चलाईं।
CBSE New Rule 2025: पहली से 10वीं के सभी विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, CBSE ने लागू किया नया नियम
सीबीएसई ने सत्र 2025-26 से कक्षा 1 से 10 तक कला एकीकृत प्रोजेक्ट अनिवार्य किया है। स्कूलों को यह प्रोजेक्ट कला सेतु पोर्टल पर अपलोड करना होगा अन्यथा 10वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होंगे। यह निर्णय नई शिक्षा नीति के तहत कला संस्कृति व रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। प्रोजेक्ट का उद्देश्य कला के माध्यम से सीखने को प्रोत्साहित करना है।
लोन का झांसा, सस्ती प्रॉपर्टी का लालच... अमीरों से हड़प लिए 500 करोड़; कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा महाठग रोहन सलदान्हा?
कर्नाटक पुलिस ने रोहन सल्दाह नामक एक महाठग को गिरफ्तार किया है जिसने अमीर लोगों को लोन और प्रॉपर्टी के सौदे का लालच देकर 500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। वह खुद को उच्च-स्तरीय फाइनेंसर बताता था और आलीशान बंगले में ग्राहकों को बुलाकर विश्वास में लेता था। फिर पंजीकरण और स्टाम्प ड्यूटी के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठकर गायब हो जाता था।
देश भर में तमाम ठगी के मामले आए दिन आते रहे हैं। इस बीच हम आपको एक ऐसे ठगी के मामले से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसके जानने के बाद आप हैरान हो सकते हैं।
BCCI ने की छप्परफाड़ कमाई, अकेले IPL से कमा लिए इतने करोड़ रुपये
आईपीएल बीसीसीआई के पैसों की खदान की खदान बन गई है। ऐसा हम नहीं बल्कि एक रिपोर्ट कह रही है। रेडिफ्यूजन की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने साल 2023-24 के वित्त वर्ष में 9714.7 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें 59 प्रतिशत यानी 5761 करोड़ रुपये आईपीएल से कमाई हुई है।
आईपीएल बीसीसीआई के लिए 'सोने का अंडा नहीं बल्कि हीरे का अंडा देने वाली मुर्गी' साबित हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने साल 2023-24 के वित्त वर्ष में आईपीएल से सबसे ज्यादा कमाई की है। BCCI ने दुनिया की सबसे महंगी लीग IPL से 59 प्रतिशत की कमाई की है।
- Read more about BCCI ने की छप्परफाड़ कमाई, अकेले IPL से कमा लिए इतने करोड़ रुपये
- Log in to post comments
- 4 views
अब पाताल में भी नहीं बच पाएंगे दुश्मन... भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी INS निस्तार, जानें खासियत
भारत का पहला स्वदेशी गोताखोरी सहायता पोत निस्तार शुक्रवार को नौसेना में शामिल हो गया जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसे गर्व का क्षण बताया। निस्तार नाम का अर्थ मुक्ति है। यह पोत गहरे पानी में डूबे जहाजों को बचाने की क्षमता रखता है। पुराने निस्तार ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।