छात्रों और शिक्षकों के लिए आ गया नया फरमान, यूपी बोर्ड ने बदला हाजिरी का नियम, लापरवाही पड़ेगी भारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था लागू होने के बावजूद कई विद्यालय नियमित रूप से ऐसा नहीं कर रहे हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी माध्यमिक विद्यालय प्रतिदिन विद्यार्थियों और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराएं।
NCP विधायक रोहित पवार के खिलाफ ED ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, एमएससीबी घोटाले से जुड़ा है मामला
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राकांपा नेता रोहित पवार के खिलाफ महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। रोहित पवार शरद पवार के पौत्र हैं। ईडी ने पहले रोहित पवार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी और उनकी कंपनी बारामती एग्रो की संपत्तियां जब्त की थीं। आरोप है कि बारामती एग्रो ने कन्नड़ सहकारी चीनी मिल की संपत्तियां नीलामी में धांधली से हासिल की थीं।
केएल राहुल ही नहीं इंग्लैंड में एक और भारतीय ने ठोका शतक, Vaibhav Suryavanshi का है जोड़ीदार
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने पहली पारी में शतक लगाया। हालांकि वह 100 रन बनाने के बाद आउट हो गए। इस बीच इंग्लैंड में ही एक और भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया दिया है।
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने शनिवार को बेकेनहैम के केंट काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले यूथ टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की।
ईडी का गांधी परिवार पर गंभीर आरोप, कोर्ट में कहा-कांग्रेस को दान देने वालों के साथ की धोखाधड़ी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट में दावा किया कि गांधी परिवार ने कांग्रेस को दान देने वालों के साथ धोखा किया और मात्र 50 लाख रुपये में दो हजार करोड़ की संपत्ति हथिया ली। ईडी ने यंग इंडियन लिमिटेड को गांधी परिवार की कठपुतली बताया जिसका उद्देश्य संपत्ति पर कब्जा करना था
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत में बड़ा दावा किया कि कांग्रेस पार्टी को दान देने वालों के साथ धोखाधड़ी की गई
'गैंगस्टर' अंदाज से राजकुमार राव ने मचाया बवाल, वीकेंड पर चांदी ही चांदी
राजकुमार राव की फिल्म मालिक 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में राव ने गैंगस्टर का रोल निभाया है। फिल्म ने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी लेकिन वीकेंड के बाद इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है। आंखों की गुस्ताखियां जैसी सॉफ्ट स्टोरी छोड़ लोग एक्शन ड्रामा देखने सिनेमाघर आ रहे हैं।
राजकुमार राव लेटेस्ट फिल्म 'मालिक' में एक कुख्यात गैंगस्टर के किरदार में नजर आए। स्क्रीन पर उनके डार्क और इंटेंस ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों के दिमाग पर एक अलग छाप छोड़ी है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस और क्रिटिक्स से मिले जुले रिव्यू मिले और इसकी शुरुआत भी थोड़ी धीमी रही।
- Read more about 'गैंगस्टर' अंदाज से राजकुमार राव ने मचाया बवाल, वीकेंड पर चांदी ही चांदी
- Log in to post comments
- 15 views
हरियाणा के कैथल में गंदे पानी ने बिगाड़ी लोगों की सेहत, 40 से 50 लोग बीमार; विभाग बेखबर
कैथल के बाबा लदाना गांव में पाइप लाइन लीकेज के कारण गंदे पानी की सप्लाई से लगभग 50 लोग बीमार हो गए हैं। उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद 32 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का इलाज घर पर चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए टीमें गठित की हैं।
कैथल। जिले के गांव बाबा लदाना में पानी की पाइप लाइन लीकेज के चलते घरों में हो रहे गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर दिया। अब तक 45 से 50 लोग उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत के चलते बीमार हो गए हैं।
यूपी के बाद अब बिहार, मतांतरण कराने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार
पूर्णिया के बायसी में मतांतरण रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ग्रामीणों और विहिप-बजरंग दल की सक्रियता से मामले का खुलासा हुआ जिसमें अनिल राय उर्फ अनिल दादा नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह ईसाई मिशनरियों के प्रभाव में हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर मतांतरण करा रहा था। पुलिस ने मौके से बाइबिल और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
पूर्णिया। बायसी थाना के माला हरिणकोल गांव में सक्रिय मतांतरण कराने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश शनिवार को हुआ है। ग्रामीणों के विरोध व विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से इस रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है।