आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नई सुविधा शुरू, अब टेंशन फ्री होकर करें सफर; खुल गए हैं ये 5 स्टेशन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पांच चार्जिंग स्टेशन खुलने जा रहे हैं। यूपीडा ने सफल परीक्षण किया है। किमी नंबर 21 101 104 227 और 290 पर ये स्टेशन खुलेंगे। इससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और ई-मोबिलिटी को भी बल मिलेगा। भविष्य में स्टेशनों को और उन्नत बनाया जाएगा।
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के नजरिए से अच्छी बात है। जल्द ही एक्सप्रेसवे पर वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। इसके लिए एक साथ पांच चार्जिंग स्टेशन खुलने जा रहे हैं।
घर वापसी करने वालों को दुबई से मिल रही धमकी, कहा- T सीरीज के गुलशन कुमार की तरह निपटा देंगे
लखनऊ में मतांतरण कराने वाले छांगुर के जेल जाने के बाद भी घर वापसी करने वाले दहशत में हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सोनू रानी को दुबई से धमकी मिली है जबकि गुंजा गुप्ता को कचहरी में वकील के भेष में धमकी दी गई। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के गोपाल राय को भी गुलशन कुमार की तरह मारने की धमकी मिली है।
लखनऊ। मंतातरण कराने वाले छांगुर उर्फ जलालुद्दीन तो जेल में है लेकिन उसकी दंबगई के आगे घर वापसी करने वाले दहशत में हैं। उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही है। शिकायत करने पर पुलिस धमकी देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की पहल पर बची लिफ्ट में फंसे रेल यात्रियों की जान
प्रदीप त्रिपाठी ने दैनिक जागरण को फोन पर बताया कि बेटे की ओर से जानकारी देने के बाद उन्होंने पूर्व सांसद मेनका गांधी के निजी सचिव कैलाश सिंह से बात की। पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी और एसपी से वार्ता की। इसके बाद रेलकर्मी काम पर लगे। रेलवे के बिजली विभाग के अवर अभियंता टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कंप्यूटर कोर्स फ्री में करें, यूपी के इन छात्रों को मिलेगी 15000 रुपये तक की मदद, आवेदन की तारीख बढ़ी
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ओ लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने के आवेदन की अंतिम तिथि हो आगे बढ़ा दिया गया है। पहले 14 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे, जिसे अब बढ़ाकर 21 जुलाई कर दिया गया है।
योजना का लाभ लेने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवा https://obccomputertraining.upsdc.gov.in/ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
इंग्लैंड की धीमी बल्लेबाजी का प्रमुख बैटर ने किया बचाव, बोले- 'भारतीय गेंदबाजों के सामने रन बनाना आसान नहीं
'भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में जारी है। इंग्लैंड ने अपनी बैजबॉल स्टाइल से उलट धीमी बल्लेबाजी की जिसके बचाव में प्रमुख ओपनर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स की पिच पर आक्रामक होकर खेलना मुश्किल है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय गेंदबाजों के सामने रन बनाना आसान नहीं है। लॉर्ड्स में इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई।
कौन हैं Ramayana की 'सीता' Sai Pallavi? कभी थीं जूनियर आर्टिस्ट, कैसे बनीं करोड़ों की मालकिन
साउथ फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुकीं साई पल्लवी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण से बॉलीवुड में अपनी जर्नी शुरू करने जा रही है। क्या आप जानते हैं कि कभी साई पल्लवी बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं। जूनियर आर्टिस्ट से नेशनल क्रश बनने तक का ये सफर उनका कैसा रहा चलिए जानते हैं
गुस्साए पति ने दांत से काट ली पत्नी की नाक, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग; इस बात को लेकर हुआ था विवाद
कर्नाटक के दावणगेरे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक दंपती के बीच कर्ज चुकाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की नाक काट दी। महिला विद्या ने लोन लिया था जिसके लिए उसके पति विजय ने जमानत दी थी। किश्तें न चुका पाने पर विजय को लोन देने वाले परेशान करने लगे जिसके चलते विवाद हुआ।
कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक दंपती के बीच कर्ज चुकाने को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े के दौरान पति ने अपनी पत्नी की नाक काट ली। मामला दावणगेरे का है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।