Skip to main content

3 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका को गर्भपात कराने कैराना ले गया था प्रेमी, सर्जरी में कटी बच्चेदानी; हो गई मौत

पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक महिला को प्रेमी गर्भपात के लिए कैराना ले गया जहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भपात किया। इस दौरान बच्चेदानी कटने से महिला की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे पानीपत लाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने झोलाछाप डॉक्टर और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार में जमीन के छोटे टुकड़े पर भी फैक्ट्री बनाना आसान, सेटबैक नियमों में छूट; निवेशक को मिलेगा फायदा

बिहार सरकार ने औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बिल्डिंग बाइलाज 2025 में संशोधन किया है। इसके तहत बियाडा के स्वीकृत लेआउट योजना में गैर-प्रदूषणकारी औद्योगिक भूखंडों के लिए न्यूनतम सेटबैक की नई व्यवस्था लागू की गई है। छोटे और मध्यम निवेशकों को जमीन का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिलेगा जिससे कम लागत में फैक्ट्री या औद्योगिक भवन बन सकेंगे।

IND vs ENG: लॉर्ड्स पिच की चुनौती से कैसे निपटेगी टीम इंडिया? बल्लेबाजी कोच ने दे दिया गुरु मंत्र

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी टीम के बल्लेबाजों को गुरू मंत्र दिया है। कोटक ने माना है कि इस बार लॉर्ड्स की पिच बीते दो मैचों से अलग होगी जिसपर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि लॉ‌र्ड्स टेस्ट की पिच पिछले दो मुकाबलों की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर भारतीय बल्लेबाज बिना वजह के जोखिम भरे शॉट नहीं खेलते हैं तो वे अपनी शानदार लय को जारी रख सकते हैं

नीतीश सरकार ने कर दी मौज, बिहार में 1.11 करोड़ लोगों के खाते में सीधे भेजे जाएंगे 1227 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 जुलाई को 1 करोड़ 11 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1227 करोड़ रुपये डीबीटी से भेजेंगे। यह पहली बार है जब तीन गुनी बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। पूरे राज्य में उत्सव मनाया जाएगा। लाभार्थियों के लिए भोजन पेयजल और मुख्यमंत्री के संबोधन की व्यवस्था की गई है।

'आप भी कर सकते हैं चांद पर चहलकदमी', अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने स्कूल के स्टूडेंट्स से बातचीत में और क्या कहा?

भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से स्कूली छात्रों से रेडियो के माध्यम से बात की। उन्होंने छात्रों को अंतरिक्ष में अपने अनुभव बताए और कहा कि उनमें से कई भविष्य में अंतरिक्षयात्री बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि आइएसएस पर जीवन जीएमटी पर सेट घड़ी से चलता है और वे हर दिन 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं।

यूपी के इस PCS अधि‍कारी ने नहीं माना ट्रांसफर ऑर्डर, योगी सरकार ने कर दी ऐसी बड़ी कार्रवाई; मचा हड़कंप

प्रदेश सरकार ने तबादला आदेश न मानने वाले पीसीएस अधिकारी पर कार्रवाई का चाबुक चलाया है। वर्ष 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह को सरकार ने निलंबित कर दिया गया है। उनका तबादला 30 मई को बिजनौर से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवरिया के पद पर किया गया था लेकिन उन्होंने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था।

बिहार में बड़ा हत्याकांड, एक ही परिवार के 5 लोगों का मर्डर, अंधविश्वास में पीट-पीटकर जिंदा जलाया

बिहार के पूर्णिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रजीगंज पंचायत के टेटगामा आदिवासी गांव में डायन बताकर एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जिंदा जला दिया गया। जानकारी के अनुसार बाबूलाल उरांव के परिवार को भीड़ ने डायन बताकर पीटा और फिर आग लगा दी। गांव में तनाव व्याप्त है और पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

पूर्णिया। बिहार में एक और बड़े हत्याकांड की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 5 लोगों की अंधविश्वास के चलते जमकर पिटाई की गई। इसके बाद पीड़ितों को जिंदा जला दिया गया।