Skip to main content

दुखी तेजस्वी का बिहार सीएम नीतीश कुमार से सवाल, आप आदतन ऐसा करते हैं या अधिकारियों की करतूत

आरक्षण-सीमा को 85 प्रतिशत करने के लिए विधान मंडल के विशेष सत्र बुलाने की मांग पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने की थी। राजद नेता तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। चिट्ठी का जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी। पूछा कि सीएम आदतन ऐसा करते हैं क्या।

'झारखंड शर्मिंदा है...', मुख्यमंत्री के क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप पर रघुवर दास ने बोला तीखा हमला

झारखंड के गोड्डा जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने राज्य को फिर शर्मसार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में आदिवासी बेटियां असुरक्षित हैं और राज्य में महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। 

बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण का प्रस्ताव पास, मथुरा नगर-निगम की बैठक में जबरदस्त हंगामा; धक्का-मुक्की भी हुई

मथुरा नगर निगम की बैठक में बांके बिहारी गलियारा निर्माण के प्रस्ताव पर हंगामा हुआ। कांग्रेस पार्षद के विरोध के बाद धक्कामुक्की हुई। बाद में गलियारा निर्माण के समर्थन का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। महापौर ने गलियारे को श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक बताया और इसके लाभों पर प्रकाश डाला।

मथुरा। नगर निगम की परिचयात्मक बैठक में बांकेबिहारी गलियारा के निर्माण को समर्थन दिए जाने के प्रस्ताव को विरोध, धक्कामुक्की के बीच सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। वृंदावन के वार्ड 69 रतन छतरी के कांग्रेस पार्षद ने अपनी बात रखी।

सोनम को आज गाजीपुर से शिलांग ले जाएगी पुलिस, राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच अब खुलेगा

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर पहुंची है। मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को अपने साथ मेघालय लेकर जाएगी। मेघालय पुलिस सोनम से पूछताछ करेगी। जिसके बाद राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री का पूरा सच सामने आने की उम्मीद है।

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस बीच मेघालय पुलिस की एक टीम गाजीपुर पहुंची है। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को पुलिस अपने साथ शिलांग लेकर जाएगी।

उ०प्र०: पंचायत चुनाव के पहले अलर्ट मोड पर सपा, आरक्षण-परिसीमन पर रखेगी नजर; सौंपी गईं जिम्मेदारियां

लखनऊ समाचार

यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के पहले सपा अलर्ट मोड पर आ गई है। सपा चुनाव को लेकर होने वाले आरक्षण परिसीमन पर विशेष निगाह रखेगी।

सपा पंचायत चुनाव के लिए खास तैयारियां कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आरक्षण और परिसीमन के डाटा पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि सत्ताधारी दल कोई गड़बड़ न कर सके। इसके लिए हर जिले में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश मुख्यालय स्तर पर भी कुछ वरिष्ठ नेताओं को इस काम में लगाया गया है। ताकि, कहीं से कोई गड़बड़ की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल चुनाव आयोग तक पहुंचाया जा सके।

नकली जेवर गिरवी रख SBI से ले लिया 11 लाख का लोन, कैसे सामने आई सच्चाई? बैंक मैनेजर ने बताई पूरी कहानी

मेरठ के सरूरपुर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर 11 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला कि आभूषण लगभग 90 प्रतिशत चांदी के बने थे। बैंक प्रबंधक ने सर्राफ सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नाजिम ने 2015 और 2018 में दो बार गोल्ड लोन लिया था।

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए ओडिशा में IAS अधिकारी, आवास से लाखों रुपये बरामद

ओडिशा सतर्कता विभाग ने कालाहांडी जिले में तैनात एक आईएएस अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में उनके आवास से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी अधिकारी ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

ओडिशा सतर्कता विभाग ने रविवार को एक आईएएस अधिकारी धीमन चकमा को एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उसके सरकारी आवास पर छापेमारी चल रही है, जहां से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। धीमन चकमा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं।