Skip to main content

सस्ते में iPhone 16 Plus खरीदने का गोल्डन चांस, मिल रहा है 11000 रुपये का Discount

iPhone 16 Plus खरीदने की सोच रहे हैं तो अमेजन पर यह डिवाइस भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत में सीधे 11 हजार रुपये की कमी आई है। iPhone 16 Plus को कंपनी ने 89900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन अभी यह सस्ते में मिल रहा है। फोन पर मिल रहा बैंक ऑफर इसकी कीमत और कम कर देता है।

अर्जुन राम मेघवाल जल्द निकलेगा रास्ता... देश में हाई कोर्ट की 10 नए खंडपीठ गठन की चल रही है बात, मेरठ सबसे ऊपर

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देश में 10 नए हाई कोर्ट खंडपीठ स्थापित करने की योजना है जिसमें मेरठ सबसे आगे है। मेरठ बार एसोसिएशन के साथ बैठक में उन्होंने खंडपीठ की स्थापना में अधिवक्ताओं के विरोध का उल्लेख किया और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा करने की बात कही।

NDA में सीट शेयरिंग पर बड़ा अपडेट, मांझी ने दी नई जानकारी; बिहार में सियासी हलचल तेज

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा है कि एनडीए में सीट बंटवारे पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने बताया कि जुलाई तक चर्चा होगी और अगस्त तक सीटों पर फैसला हो जाएगा। मांझी ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगियों को लड़ने-जीतने लायक सीटें मिलेंगी और उनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है।

पटना। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर अभी किसी प्रकार की कोई चर्चा नहीं हुई है।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका धार्मिक कामों में खूब मन लगेगा। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, लेकिन आपको किसी से कोई भी बात सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आप अपनी सीख अपने पास रखें, इसलिए किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपको किसी लड़ाई-झगड़े की स्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

 

केदारनाथ जाने वाले सावधान! रुद्रप्रयाग में घूम रहा है नरभक्षी गुलदार; ड्रोन से हो रही खोज

रुद्रप्रयाग के डांडा चमसारी गांव में नरभक्षी गुलदार का आतंक जारी है जिससे ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ड्रोन कैमरों से गुलदार को ढूंढ रहा है लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। महिलाओं को वन विभाग की सुरक्षा में घास काटने जाना पड़ रहा है। विभाग ग्रामीणों को जागरूक कर रहा है और सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।

रुद्रप्रयाग। जखोली विकास खंड के डांडा चमसारी गांव की महिला को शिकार बनाने वाला गुलदार आठ दिन बाद भी पकड़ से बाहर है। जिससे क्षेत्र में दहशत बनी है।

हौसले को सलाम! Operation Sindoor में गंवा दी थी टांग; फिर भी बॉर्डर पर डटने को तैयार हैं BSF के SI वेद व्यास

जम्मू में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर वेद व्यास ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपने दो साथियों मोहम्मद इम्तेयाज और दीपक को खो दिया लेकिन दुश्मन की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। वेद व्यास ने एलएमजी से पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया और दुश्मन की तोपें शांत होने तक फायरिंग जारी रखी।