Skip to main content

'जब तक हिंदू खुद मजबूत नहीं होगा, दुनिया में कोई...', पहलगाम हमले के बाद हिंदुओं की सुरक्षा पर क्या बोले मोहन भागवत?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि भारत के पास शक्तिशाली होने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने हिंदू समाज की एकता को भारत की सुरक्षा की गारंटी बताया। भागवत ने कहा कि हिंदू समाज और भारत गहरे रूप से जुड़े हैं और हिंदू समाज की मजबूती से ही भारत का गौरव बढ़ेगा।

नौतपा पर चक्रवाती मौसम का साया, इस बार तपिश कम रहने के दिख रहे हैं आसार; 29 से होगा बदलाव

कानपुर में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो रही है लेकिन इस बार चक्रवाती सिस्टम का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने 29 मई से उत्तर प्रदेश में चक्रवाती गतिविधियों की संभावना जताई है। पिछले साल भीषण गर्मी थी पर इस साल तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। 30 मई से 1 जून तक बारिश और आंधी का भी अनुमान है।

भिवाड़ी में एक महीने से सुलग रहा डंपिंग यार्ड, जहरीले धुएं के गुबार से सांस लेना मुश्किल; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के डंपिंग यार्ड में एक महीने से कचरे में आग लगने से लोग परेशान हैं। जहरीले धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। कूड़े में मीथेन गैस बनने से आग लग रही है। प्रशासन की उदासीनता से नाराज़ लोगों ने डंपिंग यार्ड पर ताला लगा दिया और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।

भिवाड़ी। औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के रामपुर मुंडाना स्थित डंपिंग यार्ड में पिछले एक महीने से धधक रही कचरे की आग ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। जहरीले धुएं के गुबार ने आसपास की कालोनियों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है।

हड़ताली मोड़ के पास फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, दारोगा सहित 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड

 

पटना के हड़ताली मोड़ के पास हुई फायरिंग की घटना के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। कोतवाली सचिवालय और पीसीआर में तैनात एक दारोगा समेत 6 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई फायरिंग की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई न करने और जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।

IPL 2025: पंजाब किंग्‍स को प्‍लेऑफ से पहले लगा तगड़ा झटका, Yuzvendra Chahal हुए चोटिल; कोच ने दी बड़ी अपडेट

सुनील जोशी ने पुष्टि की है कि युजवेंद्र चहल दर्द के कारण दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे। पंजाब किंग्‍स पहले ही प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की कर चुकी है लेकिन चहल की चोट की खबर ने उसकी चिंता बढ़ा दी है। प्रवीण दुबे ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ युजवेंद्र चहल की जगह ली थी। पंजाब को दिल्‍ली के हाथों 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

प्रयागराज में घर लेने का सुनहरा मौका, PDA ने खोले 764 फ्लैट, मिलेगा भारी डिस्काउंट

 प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) 12 आवासीय योजनाओं में खाली 764 फ्लैट बेच रहा है। फ्लैटों पर 8-10% की छूट मिल रही है। लॉटरी से बिक्री होगी जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है जिसकी अंतिम तिथि 25 जुलाई है। 2बीएचके 3बीएचके एमआईजी और एलआईजी फ्लैट उपलब्ध हैं। जागृति विहार कालिंदीपुरम में सबसे अधिक फ्लैट हैं।

प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) 12 आवासीय योजनाओं में खाली 764 फ्लैटों की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दिया है। फ्लैटों की बिक्री में पीडीए की ओर से आठ से 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। फ्लैटों की बिक्री लाटरी के माध्यम से की जाएगी।

'ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र और आतंकी ठिकानों की तबाही की दिखाई तस्वीर', PM Modi ने मन की बात में क्या-क्या कहा?

मन की बात कार्यक्रम के 122वें एपिसोड में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर दंतेवाड़ा और महाराष्ट्र के छोटे से गांव का जिक्र किया। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना की तारीफ की और पाकिस्तान और पीओके में तबाह किए गए आतंकी ठिकानों की तस्वीर भी दिखाई।

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 122वें एपिसोड में देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे से लेकर आम लोगों तकत का जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की कहानी बताई और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का भी जिक्र किया।