तेज प्रताप यादव को झटका, 6 साल के लिए पार्टी से निकाले गए; लालू यादव ने परिवार से भी किया बेदखल
राजद के बड़े नेता और लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ तेज प्रताप यादव को घर से भी बेदखल कर दिया गया है।
पटना। राजद के बड़े नेता और लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है।
सितंबर तक लॉन्च हो सकता है Samsung का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन, 2.5 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है कीमत
साल 2025 सैमसंग के लिए एक व्यस्त साल साबित हो रहा है जिसमें Galaxy S25 Ultra और S25 Edge के बाद बड़े अपग्रेड्स के साथ Galaxy Z Fold 7 लॉन्च होगा। एक नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन भी चर्चा में है जो Q3 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसे केवल दक्षिण कोरिया और चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग लगभग 256200 रुपये से शुरू हो सकती है।
दिल्ली-NCR में भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब; जलभराव से लग रहा जाम; कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद देर रात मौसम में बदलाव आया है। साढ़े 12 बजे से धूल भरी आंधी शुरू हुई। इसके कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। बाद में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। लेकिन सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में फिर एक बार मौसम ने करवट ली। रविवार तड़के तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया है।
अलीगढ़ में आंधी-बारिश के कहर से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई क्षेत्रों में लाइट गुल; अभी बारिश होने का पूर्वानुमान
अलीगढ़ में रविवार सुबह गरज और चमक के साथ हुई बरसात से बिजली आपूर्ति कई इलाकों में ठप हो गई जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। आंधी और बरसात के कारण पहले से ही चरमराई बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। हालांकि इस बारिश से मक्का और गन्ना की फसलों को राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट आई है।
अलीगढ़। तीन दिन पहले आंधी और बरसात से बिजली व्यवस्था पूरी तरह सम्भल नहीं पाई थी कि रविवार की सुबह फिर गरज और चमक के साथ हुई बरसात से बिजली आपूर्ति कई स्थानों पर ठप हो गई।
यूपी के डिप्टी CM ने आम देखकर रोका काफिला, कार्यकर्ताओं के लिए खरीदा पूरा ठेला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में तिरंगा यात्रा के दौरान आम के ठेले पर रुककर आम खाए और विक्रेता को पैसे दिए। उन्होंने कांग्रेस नेता उदितराज की टिप्पणी पर जवाब देने से इनकार किया और ऑपरेशन सिंदूर के लिए सेना की सराहना की। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के भविष्य पर भी टिप्पणी की।
टीजर के साथ अगस्त्य नंदा की इक्कीस की रिलीज डेट का एलान, अक्षय कुमार की भांजी संग आएंगे नजर
अगस्त्य नंदा की दूसरी बॉलीवुड फिल्म इक्कीस की अनाउंसमेंट हो गई है। धर्मेंद्र भी फिल्म का हिस्सा हैं। सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है और बताया गया है कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय कुमार की भांजी भी लीड रोल में हैं।
क्रिसमस के बाद श्रीराम राघवन बड़े पर्दे पर एक और फिल्म ला रहे हैं जिसमें अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। यह फिल्म है इक्कीस जो सच्ची कहानी पर आधारित है। भारत-पाकिस्तान 1971 के युद्ध में लड़ने वाले अरुण खेतारपाल की बायोपिक की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हुई है।
Ghaziabad News: एसीपी अंकुर विहार कोर्ट के कमरे की छत गिरी, मलबे में दबकर सब इंस्पेक्टर की मौत
गाजियाबाद के एसीपी अंकुर विहार कोर्ट में एक दर्दनाक हादसा हुआ। कमरे की छत गिरने से मलबे में दबकर उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई। बारिश के कारण छत गिरने की आशंका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाजियाबाद। गाजियाबाद में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एसीपी अंकुर विहार कोर्ट के कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर कमरे में सो रहे उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई।