उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, 7000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को 20 मई से मिलेंगे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री के सम्मुख मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा शुभजीवन प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव रखा गया था। इसके तहत गर्भवती महिलाओं के लिए एक हजार सुनहरे दिन की कार्ययेाजना तैयार की जाएगी। इसमें लाभार्थी महिला व नवजात शिशु के पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत प्रविधान किए जाने हैं। योजना का स्वरूप शीघ्र ही तैयार होगा।
Operation Sindoor पर बन रही फिल्म का एलान, पोस्टर जारी होते ही भड़के लोग तो डायरेक्टर ने मांगी माफी
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सैन्य बलों का मिशन ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा लेकिन इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इस बीच ऑपरेशन सिंदूर पर एक फिल्म का भी एलान कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच फिल्म के एलान करने के बाद डायरेक्टर ने माफी मांगी है।
हाल ही में एक खबर आई थी कि ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने के लिए कई फिल्म स्टूडियो के बीच होड़ सी लग गई है। बीते दिन ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही फिल्म का एलान भी कर दिया गया। यही नहीं, पोस्टर भी जारी हो गया। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर उत्तम माहेश्वरी ने माफी मांगी है।
भारत-PAK तनाव के बीच किरायेदारों की क्यों बढ़ी टेंशन? NCR में चेकिंग अभियान तेज; चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर
गौतमबुद्ध नगर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस गश्त सत्यापन और विशेष जांच अभियान तेज कर दिया गया है। नोएडा में बॉर्डर और थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। मेट्रो स्टेशन और गेल कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस प्रशासन जिले में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
नोएडा। सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में भी पुलिस प्रशासन सक्रिय है। पुलिस गश्त के साथ-साथ सत्यापन व विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
बठिंडा, बरनाला और पठानकोट एयरबेस पर धमाके, पंजाब के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
पंजाब के कई जिलों में धमाकों की आवाज गूंज ही है। इस बीच पाकिस्तानी मिसाइलों ने बठिंडा और बरनाला एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की। वहीं अमृतसर और बठिंडा में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाजार बंद करने के आदेश भी प्रशासन ने जारी कर दिए हैं। पंजाब में इस दौरान कैसे हालात हैं यह जानने के लिए आप पल-पल का अपडेट देख सकते हैं।
MEA Press Briefing: पाक के झूठ का पर्दाफाश, सेना ने वीडियो जारी कर दिखाया किसी भी एयरफोर्स स्टेशन को नहीं हुआ नुकसान
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर है और पाकिस्तान लगातार दूसरे दिन भी भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुखों और CDS के साथ नई दिल्ली में बैठक कर हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही सेना और विदेश मंत्रालय ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव अपने चरम पर है और पाकिस्तान लगातार दूसरे दिन भी भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर हमला करने की कोशिश की।
Bareilly: हाउस टैक्स आपत्तियों का निस्तारण धीमा, भवन स्वामी हो रहे परेशान
बरेली RGA न्यूज़: नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग की लापरवाही के कारण बिलों को लेकर आईं आपत्तियों का निराकरण कई माह तक अटकाया जा रहा है। इसको लेकर पार्षद ने नगर आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा है कि लोग परेशान हो रहे हैं और राजस्व की क्षति हो रही है
नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट... जंगल के रास्तों से लेकर नदी के घाटों तक निगरानी तेज
लखीमपुर खीरी समाचार
लखीमपुर खीरी जिले से लगी भारत-नेपाल सीमा पर भी चौकसी कड़ी कर दी गई है। गौरीफंटा बार्डर पर हाई अलर्ट होने से शुक्रवार को तीसरे दिन एसएसबी द्वारा बार्डर पर बारीकी से चेकिंग व सतर्कता बढ़ाने के साथ ही सीमा पर मोहाना नदी घाट पर भी गश्त-पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई।
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच लखीमपुर खीरी जिले से लगी नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पलिया क्षेत्र के गौरीफंटा, संपूर्णानगर, चंदनचौकी समेत पूरी नेपाल सीमा पर भारत की तरफ से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।