Skip to main content

मौसम: हिमाचल प्रदेश में आज कई क्षेत्रों में बारिश के आसार, कुछ जगह अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। कुछ जगह अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग और कुंजुम दर्रा सहित लाहौल की कोकसर घाटी में वीरवार को बर्फबारी हुई। इसके अलावा राजधानी शिमला, चंबा में बूंदाबांदी हुई जबकि मैदानी जिलों में धूप खिली रही। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। कुछ जगह अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

तनाव: ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर 135 उड़ान रद्द

 नई दिल्ली समाचार

मंगलवार देर रात हुए ऑपरेशन के बाद बुधवार सुबह से उड़ानों में विलंब व रद्दीकरण शुरू हुए। बुधवार को 93 उड़ानों में विलंब दर्ज किया गया था। उड़ानों का रद्द किया जाना व विलंब बुधवार रात व तड़के से लेकर गुरुवार रात तक जारी रहा।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद से गुरुवार तक 135 उड़ानें रद्द की गई और 193 से ज्यादा उड़ानों में विलंब हुआ। गुरुवार को विभिन्न एयरलाइंस द्वारा 90 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें पांच अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और छह अंतरराष्ट्रीय आगमन शामिल हैं।