Skip to main content

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, काशी-मथुरा समेत धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई निगरानी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। अयोध्या काशी और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। डीजीपी ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में सतर्कता बरती जा रही है।

हम बाल-बाल बचे...', पहलगाम आतंकी हमले के दौरान टूरिस्ट ने बनाया वीडियो; गोलियों की आवाज सुन कांप जाएगा कलेजा

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आतंकियों द्वारा चलाई जा रही गोलियों की तेज आवाजें सुनी जा सकती हैं। एक पर्यटक बोलता नजर आ रहा है यहां पर आतंकवादियों का हमला हुआ है हम लोग बाल-बाल बचे हैं। परमात्मा रक्षा करेगा। इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है और कई पर्यटक घायल हैं।

आतंकियों पर एक्शन की तैयारी, दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी; एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों के साथ की बैठक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट आए। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस के बीच बातचीत में भी आतंकवाद पर चर्चा हुई। अमेरिका ने भी भारत के साथ खड़े रहने की बात कही।

सीएससी प्रथम लखनऊ हाई कोर्ट उपाध्यक्ष एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश संयोजक के बरेली आगमन पर भव्य स्वागत

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली: प्रशांत सिंह अटल CSC प्रथम लखनऊ हाई कोर्ट उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बरेली आगमन पर फतेह बहादुर लॉ एसोसिएट द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया इस अवसर पर  वरिष्ठअधिवक्ता पंकज कुमार अग्रवाल,पुनीत कुमार जौहरी, नीरज प्रकाश सिंह, आलोक सक्सेना, निर्भय कुमार, अथर्व, असलम खान एडवोकेट, अनिल सक्सेना, ज्ञान भारद्वाज, संचित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, अनूप कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे

बरेली: ट्रक पर ट्रेन की बोगी... बरेली में दिखा अजब नजारा, दंग रह गए लोग

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली में सोमवार रात ट्रेन की एक बोगी को ट्रक पर लोड होकर जाते देखा तो लोग दंग रह गए। दरअसल, यह बोगी रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए जंक्शन पर पहुंचाई गई है।  

बरेली जंक्शन पर सोमवार रात को रेल का एक कोच सर्कुलेटिंग एरिया में भेज दिया गया। इसे पटरी पर व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाएगा। यहां पर बता दें कि बरेली जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने के लिए मार्च में रेलवे का निजी फर्म से करार हुआ था। रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था। रेलवे को भी अपनी ओर से पटरी बिछाने और कोच उपलब्ध कराने समेत कई काम कराने थे। 

IAS महेंद्र सिंह तंवर अब होंगे कुशीनगर के DM, 3 साल बाद CDO बन गोरखपुर लौटे शाश्वत त्रिपुरारी

Gorakhpur samvaddata

संतकबीर नगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। शाश्वत त्रिपुरारी गोरखपुर से सीडीओ बनाए गए हैं। गोरखपुर सीडीओ रहे संजय कुमार मीणा को मेरठ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 33 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। शासन से जारी तबादला सूची के मुताबिक, संतकबीर नगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को अब कुशीनगर का डीएम बनाया गया है।  महेंद्र सिंह तंवर 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे पिछले दो वर्षों से संतकबीरनगर के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत थे।