उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट, 44.3 डिग्री के साथ प्रयागराज रहा सबसे गर्म, जानें अपने जिले का हाल
लखनऊ समाचार
UP Temperature Today: यूपी में मौसम पूरी तरह से गर्मी की गिरफ्त में है। सोमवार को यूपी के कई जिलों का पारा 40 के ऊपर गया। आज भी प्रदेश के कई जिलों में लू का अनुमान है।
UP Heatwave News: गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह के पहले ही दिन गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। आगरा ब्रज क्षेत्र में सबसे गर्म रहा। वहीं, प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा छठे पायदान पर रहा। प्रयागराज और वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे।
शिवम की नृशंस हत्या से कल्याणपुर में कोहराम, प्रशासन अलर्ट, निष्पक्ष जांच की मांग की
लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव
अमेठी के कल्याणपुर गांव में शिवम कोरी की हत्या के मामले में पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन अलर्ट हो गया है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
कल्याणपुर गांव के रहने वाले शिवम कोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी इस मामले को लेकर सक्रियता तेज कर दी है। परिजनों की तहरीर पर गांव के विकास यादव व मान सिंह सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उत्तर प्रदेश:सपा तैयार कर रही नई सियासी जमीन, जहां पीडीए ही नहीं...अगड़े वर्ग के लिए भी खोला खजाना
आगरा ब्यूरो चीफ सोनू शर्मा
समाजवादी पार्टी नई सियासी जमीन अपराध पीड़ितों के आंसू पोछ कर तैयार कर रही है। पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के साथ अगड़े वर्ग के पीड़ितों के लिए भी पार्टी ने खजाना खोल दिया है।
डीएम आर्यका अखौरी का हुआ तबादला, अविनाश कुमार को बनाया गया गाजीपुर का जिलाधिकारी
गाजीपुर समाचार
Ghazipur News: आईएएस अधिकारी आर्यका अखौरी का तबादला हो गया है। वहीं गाजीपुर नें जिलाधिकारी की जिम्मेदारी अविनाश कुमार को दी गई।
IAS Transfer in UP: गाजीपुर जिले की डीएम आर्यका अखौरी का तबादला हो गया है। अब उनको विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उनकी जगह अविनाश कुमार को गाजीपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह डीएम झांसी रहे हैं।
दुकान के किराए को लेकर 30 दुकानें सील, नगर निगम ने बेनिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में की कार्रवाई
बनारस संवाददाता
11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक
लखनऊ सुनील यादव ब्यूरो चीफ
- Read more about 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक
- Log in to post comments
- 1 view
विकसित भारत केवल सपना नहीं, एक साझा राष्ट्रीय मिशन है', अमेरिका में बोलीं वित्त मंत्री
दिल्ली समाचार संवाददाता अरुण