Skip to main content

महोबा में दर्दनाक हादसा: डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत, बेटा घायल; शादी से लौट रहा था परिवार

महोबा में शनिवार शाम डंपर और बलेनो कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। कार में चार लोग सवार थे। रायबरेली में शादी कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद शनिवार को घर लौट रहे थे। महोबा में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर से महज आठ किमी दूर शाम करीब साढ़े 5 बजे ग्राम किड़ारी-बरीपुरा के बीच बरीपुरा स्टैंड में डंपर व बलेनो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती सहित बहू की मौके पर ही मौत हो गई।

'मेरे दर्द को बयां करना आसान नहीं...', पत्नी दे रही थी जेल भेजने की धमकियां; चिट्ठी लिखकर इंजीनियर ने दे दी जान

मोदीनगर में मोहित त्यागी नामक एक व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने पत्नी व ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की कृष्णानगर कालोनी में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पत्नी व ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया गया है।

पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, चलती गाड़ी पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान

कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर जानलेवा हमला हुआ है। रिकी राय अपनी गाड़ी से बेंगलुरु के लिए निकले थे तभी अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली रिकी राय को छूकर निकल गई जिससे वो घायल हैं। साथ ही रिकी राय के ड्राइवर को भी गोली लगी है।

रामनगर अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय पर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने रिकी राय की गाड़ी को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। इस हमले में रिकी राय और उनका ड्राइवर घायल हैं, दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रेमी संग रहने के लिए पति से बेवफाई... चार बच्चों की मां ने चूहे मार दवा देकर की हत्या, पुलिस के लिए चुनौती बना फंदा

बरेली में एक महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया। महिला ने अपने पति को चाय में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी थी। मृतक के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला कि महिला का प्रेमी भी इस साजिश में शामिल था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की आशंका जताई गई है।

बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाओ...',ममता के खिलाफ मिथुन चक्रवर्ती ने खोला मोर्चा; केंद्र से की सेना भेजने की मांग

'पश्चिम बंगाल में हिंसा के हालात देखने को मिल रहे हैं। कई संवेदनशील इलाकों में पथराव आगजनी और झड़प के मामले सामने आ रहे हैं। बीजेपी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी राज्य की हालत पर चिंता जताते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग की है। साथ ही मिथुन ने गृह मंत्री अमित शाह से सेना भेजने की अपील की है।

कोलकाता। वक्फ संशोधन अधिनियम पास होने के बाद से पश्चिम बंगाल में हालात बेकाबू हो चुके हैं। मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों से हिंसा की दिल दहलाने वाली तस्वीर सामने आ रही है। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

सुनसान गली, रात के 2.39 बजे... मानो जैसे बम फटा हो; 17 सेकंड के Video में कैद हुआ मुस्तफाबाद बिल्डिंग हादसा

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 239 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई है।घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह इमारत गिरने से गलियों में अफरातफरी मच गई

नई दिल्ली। दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। सुबह करीब 2:39 बजे एक चार मंजिला इमारत ढह गई जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक, मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई है।

मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल, हिंसा पीड़ितों से मिल रही NCW की टीम; दर्द बयां करते-करते रो पड़ीं महिलाएं

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद शरण ले चुके परिवारों से मुलाकात की। यह मुलाकात एक राहत शिविर में हुई। इसके बाद महिला आयोग की टीम शनिवार को मुर्शिदाबाद पहुंची। यहां हिंसा प्रभावित परिवारों से महिला आयोग की जांच समिति ने बातचीत की। राज्यपाल भी मुर्शिदाबाद पहुंच चुके हैं।