Skip to main content

JSW MG Hector पर बड़ी बचत का मौका, कैसे मिलेगा चार लाख रुपये तक बचाने का मौका, पढ़ें पूरी खबर

MG Hector SUV April 2025 Discounts ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली MG Hector के लिए Midnight Carnival को शुरू किया है। इसके तहत गाड़ी खरीदने पर कितनी बचत हो सकती है। किस कीमत पर एसयूवी को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

Haryana News: वाहन चालकों के रोज बचेंगे 45 मिनट, 1069 करोड़ में बन रहा आउटर बाइपास; PM मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में रेवाड़ी आउटर बाइपास (राष्ट्रीय राजमार्ग 11) का उद्घाटन किया जिसकी लागत 1069 करोड़ रुपये है। इस बाइपास के बनने से दिल्ली और नारनौल के बीच यात्रा करने वाले वाहन चालकों को 45 मिनट तक की बचत होगी। शहर में ट्रैफिक कम होगा और गुरुग्राम-पटौदी हाईवे का निर्माण भी जल्द पूरा होगा। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी डिटेल।

नए सैमसंग Galaxy S25 Ultra पर मिल रही है 12 हजार तक छूट, ऑफर सीमित समय के लिए

Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसे साल हुए कंपनी के गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान उतारा गया था। अब भारत में इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इस फोन पर 12000 रुपये तक इंस्टैंट कैशबैक पा सकते हैं। साथ ही यहां एडिशनल एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी दिए जा रहे हैं।

यूपी में अलीगढ़ समेत कई जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; ऑफिस में ताला लगाकर निकले कर्मचारी

यूपी में अलीगढ़ समेत कई जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; ऑफिस में ताला लगाकर निकले कर्मचारी

अलीगढ़ जिला मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। मंगलवार दोपहर ई-मेल के जरिए कलेक्ट्रेट परिसर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई। जिससे पूरे परिसर की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाइड से चेकिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ समेत कई जिलों की कलक्ट्रेट को उड़ाने की धमकी मिली है।

आज का राशिफल

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई आदत को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माताजी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। आपको बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों को करने के लिए भी समय निकालना होगा।

Jaat Worldwide Collection Day 4: ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाढ़ा लठ! विदेशों में चौथे दिन फुर्र किए इतने करोड़

सनी देओल ने एक बार फिर से सिकंदर सलमान खान से लेकर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को ये बता दिया है कि उनकी वापसी भले ही देरी से हुई हो लेकिन उन्हें हल्के में नहीं लिया जाए। गदर 2 के बाद सनी अपनी हालिया रिलीज फिल्म जाट से दुनियाभर में धमाल मचा रहे हैं। पहले ही वीकेंड पर उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म ने वर्ल्डवाइड अच्छा खासा कलेक्शन किया।

मेहुल चौकसी ही नहीं, इन तीन भगोड़ों पर भी जांच एजेसी की नजर; IPL से जुड़ा है दो का कनेक्शन

 हीरा व्यापारी और गीतांजलि समूह के मालिक मोहुल चोकसी पुलिस के शिकंजे में फंस चुका है। बेल्जियम की पुलिस ने उसे 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13500 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी को भारत लाने की पूरी कोशिश चल रही है। इसी बीच तीन और भगोड़े कारोबारी हैं जिसके प्रत्यर्पण का इंतजार है।