बिजली विभाग: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे, कामकाज ठप
लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव
बिजली के निजीकरण के विरोध में लखनऊ सहित कई जिलों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। इससे कई जिलों में कार्यालय बंद रहे और कामकाज ठप हो गया।
पावर कारपोरेशन के पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्काम के निजीकरण के विरोध में बुधवार प्रदेश भर से आए बिजली कर्मियों ने लखनऊ में फील्ड हॉस्टल में धरना देकर प्रदर्शन किया। यह कर्मचारी फील्ड हॉस्टल से शक्ति भवन तक रैली निकालकर पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से निजीकरण को निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।
उधमपुर के जफर गांव में सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकवादियों को घेरा
उधमपुर
उधमपुर के जफर गांव में सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकवादियों को घेर लिया है, और मुठभेड़ जारी है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान उधमपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के जफर गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने 2 से 3 आतंकवादियों को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है।
हिमाचल के कई भागों में माैसम ने बदली करवट, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी; तापमान गिरा
शिमला/कुल्लू समाचार
प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है।
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बुधवार सुबह ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, घाटी में वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। राजधानी शिमला में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं।
रेलवे सूचना यात्रीगण ध्यान दें: नई दिल्ली स्टेशन आने वाली पांच ट्रेनों के स्टॉपेज बदले, अब इन स्टेशनों पर भी रुकेंगी ट्रेन
दिल्ली संवाददाता
दिल्ली में रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सुविधा दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव किया गया है। जिसकी वजह से नई दिल्ली के अलावा अन्य स्टेशनों पर भी यात्री उतर सकेंगे।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों के स्टाॅपेज में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेनें तिलक ब्रिज, सब्जी मंडी और निजामुद्दीन में भी रुकेंगी। खासकर दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए गए हैं।
पीलीभीत: एसडीएम रितु पुनिया दराती लेकर पहुंची खेत, किसानो संग कांटे गेहूं
पीलीभीत समाचार
एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। एडीएम ने खेतों में जाकर गेहूं काटे और किसानों को जागरूक किया।
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बंडा मार्ग के किनारे खेतों में गेहूं काट रहे किसान बुधवार को उस समय हैरान रह गए, जब एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया खुद दरांती लेकर खेत में पहुंच गईं। तेज धूप के बीच उन्होंने किसानों के साथ गेहूं की फसल काटी। एडीएम ने किसानों को गेहूं खरीद को लेकर जागरूक भी किया। खेत में गेहूं काटतीं एडीएम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं को खरगे का कड़ा संदेश,जिम्मेदारी न निभाने वाले हो रिटायर, मदद न करने वाले आराम करें
अहमदाबाद समाचार
उत्तराखंड: दो किशोरियों की पिटाई का वीडियो वायरल होने को लेकर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश
देहरादून संवाददाता गोस्वामी
बागेश्वर दो किशोरियों के साथ मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिस पर महिला आयोग ने तुरंत संज्ञान लिया। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं
बागेश्वर के कपकोट में दो किशोरियों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।