चंद्रिका देवी मंदिर में PAC तैनात, चार गिरफ्तार, प्रसाद न लेने पर दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को पीटा
लखनऊ ब्यूरो चीफ विनोद
बख्शी का तालाब स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में प्रसाद न लेने पर दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को पीटा था। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रसाद खरीदने से मना करने पर श्रद्धालुओं पर हमले की घटना के बाद मंगलवार को मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में पीएसी तैनात कर दी गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। श्रद्धालुओं से मारपीट की घटना ने पुलिस और मंदिर समिति की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के चलते मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ भी कम रही
उ०प्र०: प्रदेश भर में वाहन खरीदना होगा महंगा, 10 लाख की गाड़ी के लिए देने होंगे अतिरिक्त 10 हजार रुपये
लखनऊ ब्यूरो चीफ सुनील यादव
UP cabinet decision: यूपी कैबिनेट के एक अहम फैसले के बाद अब प्रदेश में गाड़ी लेना महंगा हो जाएगा। इससे विभाग को प्रतिवर्ष करीब 415 करोड़ का फायदा होगा।
प्रदेश में दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने वाहन खरीद पर एक फीसदी रोड टैक्स बढ़ा दिया है। अभी तक जिन दो पहिया वाहन का मूल्य एक लाख है। अब उन पर एक हजार रुपया अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। इसी तरह 10 लाख तक के चार पहिया वाहन पर 10 हजार रुपया अतिरिक्त देना होगा। परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है।
एनटीपीसी की चौथी यूनिट में लगी आग, मचा हड़कंप; कर्मचारियों में मची अफरातफरी
रायबरेली/लखनऊ समाचार
Rae Bareli NTPC: यूपी के रायबरेली जिले में एनटीपीसी यूनिट में आग लग गई। परियोजना प्रबंधन घटना को छिपाने का प्रयास कर रहा है।
ऊंचाहार के एनटीपीसी में मरम्मत के बाद चालू की गई परियोजना की चौथी यूनिट के टरबाइन में मंगलवार की शाम आग लग गई । इस घटना से वहां मौजूद श्रमिकों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। घटना की वजह से यूनिट बंद है। वहीं परियोजना प्रबंधन घटना को छुपाने में लगा हुआ है।
शिव मंदिर से अखंड ज्योत लेकर 250 लोगों का जत्था पूर्णागिरि के लिए हुआ रवाना
Bareilly fatehganj paschimi Mudit Pratap
एससी: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से किया इनकार
नई दिल्ली समाचार
राशिफल08 अप्रैल : वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों की आय में इजाफा और सुख-सुविधाओं बढ़ोतरी के योग, पढ़ें राशिफल
राशिफल पंडित आचार्य मेघाव्रत शास्त्री
उ० प्र०: प्रदेश में एक साथ होगी 44 हजार होमगार्ड की भर्ती, 20 फीसदी महिलाओं का होगा आरक्षण
लखनऊ समाचार
Recruitment in Home Guard: यूपी में एक साथ 44 हजार होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। इन 44 हजार में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इसको लेकर नियमावली तैयार हो गई है।
प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 44 हजार पदों पर भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर शासन भेज दी गई है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पहले चरण में करीब 22 हजार होमगार्ड भर्ती किए जाएंगे, जिसमें 20 फीसदी महिलाएं होंगी।