Aamir Khan की जिंदगी में तीसरी बार प्यार ने दी दस्तक, बेंगलुरू की इस महिला के साथ लिव इन में रह रहे एक्टर?
बॉलीवुड में आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है। 14 मार्च 2025 को एक्टर 60 साल के होने जा रहे हैं। वहीं हाल ही में मीडिया के साथ अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान आमिर ने पैप्स को अपनी कथित गर्लफ्रेंड से मिलवाया जिनका नाम गौरी है। इसी के साथ आमिल ने अपनी डेटिंग की खबरों पर भी मुहर लगा दी।
अभिनेता आमिर खान हाल ही में 60 साल के हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मुंबई में जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दिया। एक्टर ने कथित तौर पर पैप्स को अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट से मिलवाया।
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर; 6 लोगों की मौके पर मौत
एनएच 353 पर बागबाहरा के पास गुरुवार को कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही खल्लारी पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनएच 353 पर एक कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। मृतकों में एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल है।
Holi 2025: किसी पर रंग डाला तो होगा एक्शन! इस शहर में होली खेलने वालों के लिए जारी हुई गाइडलाइन
हैदराबाद पुलिस ने होली मनाने वाले लोगों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है जिसमें कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके मुताबिक वाहनों की समूह में आवाजाही और अनिच्छुक व्यक्तियों पर रंग फेंकने पर रोक लगाई गई है। इस कदम की भाजपा विधायक राजा सिंह ने तीखी आलोचना की। राजा सिंह ने इसे तुगलक फरमान कहा है। वहीं रेवंत रेड्डी को उन्होंने निजाम कहा।
देशभर में कल 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इस बार होली को लेकर कई अलग-अलग बयानों पर काफी विवाद हुआ। अब होली को लेकर जारी हैदराबाद पुलिस की गाइडलाइन पर भी बखेड़ा खड़ा हो गया है।
तेलंगाना का चटोरा कातिल: पत्नी ने मटन बनाने से किया इनकार, पति ने बेरहमी से मार डाला
तेलंगाना के महबूबाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी मलोथ कलावती की बेरहमी से पिटाई कर उसे मार डाला। कारण था कि महिला ने मटन करी बनाने से मना कर दिया था। घटना रात के समय हुई जब घर में कोई नहीं था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह घटना घरेलू हिंसा के बढ़ते खतरे को उजागर करती है।
तेलंगाना के महबूबाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और मार डाला। दरअसल पत्नी ने मटन करी बनाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद दोनों के बीच अनबन हुई है और महिला को उसके पति ने मौत के घाट उतार दिया।
28 मार्च से पहले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षकों के पदों को अधिसूचित करें राज्य, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
देश की शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 28 मार्च तक विशेष बच्चों के लिए स्वीकृत शिक्षकों के पदों को अधिसूचित कराने का निर्देश दिया है। राज्यों को तुरंत भर्ती विज्ञापन जारी करके चयन प्रक्रिया शुरू करनी होगी। 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में केंद्र से विशेष बच्चों वाले ऐसे विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात तय को कहा था।
100 फिल्में करने वाले Prem Nath का बेटा बड़े पर्दे पर रहा था फ्लॉप, टीवी पर सुपरस्टार बनकर खूब कमाया नाम
पिछले कुछ दिनों से सेलेब्स के फ्लॉप स्टार किड्स को लेकर हम लगातार आपको रोचक किस्से बता रहे हैं। इस कड़ी में अब नया नाम हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम के बेटे का शामिल हो रहा है जिन्होंने अपने पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम कमाने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहे आइए जानते हैं कि वह हैं।
बॉलीवुड के फेमस स्टार किड्स के बारे में आए दिन चर्चा का बाजार गर्म रहता है। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने अपने समय में सिनेमा जगत में खूब नाम कमाया था। लेकिन उनकी तुलना में उनके बच्चे इतने अधिक सफल नहीं रहे।
कृषि रक्षा केंद्र प्रभारी के आवास पर अचानक पहुंची विजिलेंस टीम, घसीटकर ले गई; पुलिस भी रह गई दंग
उन्नाव में केंद्र प्रभारी अजय सिंह को बुधवार दोपहर विजिलेंस टीम ने 10 हजार की घूस लेते उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के गेरुवा गांव निवासी प्रधानपति सतेंद्र के अनुसार उसने अनुदान पर रोटावेटर खरीद के लिए आवदेन किया था। सत्यापन आख्या लगाने के नाम पर केंद्र प्रभारी 10 हजार की घूस मांग रहे थे। इसकी जानकारी टीम को मिली और टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा।