Skip to main content

Telangana: आठ मजदूरों को बचाने की कोशिश जारी, टनल के अंदर की तस्वीरें आईं सामने; अधिकारियों ने क्या कहा?

तेलंगाना में ढही सुरंग में फंसे आठ मजदूरों को निकालने का प्रयास 48 घंटों से अधिक समय से चल रहा है। एनडीआरएफ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। इस बीच सुरंग के अंदर की तस्वीर भी सामने आई है। अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यू में मदद के लिए एंडोस्कोपिक कैमरों की मदद ली जा रही है। सुरंग में कीचड़ के कारण बचाव कार्य में परेशानी आ रही है।

तेलंगाना के नागरकुरनूल में ढही सुरंग में फंसे आठ मजदूरों को निकालने का काम जारी है। गत 50 घंटों से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इस ऑपरेशन को तेजी से चलाया जा रहा है, जिससे मजदूरों को निकालने में सफलता मिल सके।

'चार घंटे खुद को शीशे में निहारते...' Himesh Reshammiya की बीवी ने खोले उनके राज, बोले- 'अरे क्या कर रही?'

हिमेश रेशमिया ने हाल ही में अपनी पत्नी सोनिया कपूर का पॉडकास्ट द सोनिया कपूर शो लॉन्च किया। इस दौरान पहले पॉडकास्ट में सोनिया के गेस्ट खुद हिमेश बने जहां उन्होंने उनकी लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स खोले। हिमेश ने इस दौरान अपने करियर और नई फिल्म बदमाश रविकुमार पर भी चर्चा की। बीच में सोनिया उनको चिढ़ाती भी नजर आईं।

हिमेश रेशमिया बीते दिनों से अपनी फिल्म बैडएस रविकुमार को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी सोनिया कपूर का पॉडकास्ट, द सोनिया कपूर शो लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने अपने करियर, फिल्म पर भी हल्की-फुल्की चर्चा की। सोनिया इस बीच उन्हें चिढ़ाती नजर आईं।

IND vs PAK: पाकिस्‍तान के खिलाफ फिर गरजा Virat Kohli का बल्‍ला, खेली आतिशी पारी; सचिन के क्‍लब में मारी एंट्री

Virat Kohli आईसीसी इवेंट पाकिस्‍तान टीम और विराट कोहली की फॉर्म का गहरा नाता है। शोएब अख्‍तर ने कुछ दिन पहले ही विराट कोहली की खराफ फॉर्म के बारे में कहा था कि उन्‍हें बता दो पाकिस्‍तान से मैच है फॉर्म वापस आ जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वें मैच में हुआ भी कुछ ऐसा ही। विराट कोहली ने फिफ्टी लगाई।

संकट में साथ छोड़ गये चौटाला के पुराने साथियों को वापस लाएंगे अभय, दुष्यंत-दिग्विजय की वापसी के सभी रास्ते बंद

हरियाणा विधानसभा चुनाव में दो सीटें जीतने वाली इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने पार्टी छोड़कर गए पुराने कार्यकर्ताओं को वापस लाने की योजना बनाई है। इनेलो के जिला प्रभारियों जिला प्रधानों और मंडल अध्यक्षों से संपर्क करने और घर वापसी के प्रयास करने को कहा गया है। अभय चौटाला खुद भी कई नेताओं की वापसी का प्रयास करेंगे। दुष्यंत चौटाला की वापसी नहीं होगी।

चंडीगढ़। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में दो सीटों के साथ वापसी करने वाली इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपना घर छोड़कर जा चुके पुराने कार्यकर्ताओं को वापस लाने की कार्ययोजना तैयार की है।

IND vs PAK: हाय रे किस्‍मत! लगातार दूसरे मैच में हैट्रिक लेने से चूका भारतीय गेंदबाज, Video में देखें कैसे मजा हुआ किरकिरा

भारतीय टीम मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्‍तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया लेकिन लगातार दूसरे मैच में एक गेंदबाज हैट्रिक लेने से चूक गया। पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव हैट्रिक लेने से चूक गए। इससे पहले बांग्‍लादेश के खिलाफ अक्षर पटेल हैट्रिक लेने से चूक गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ आलोचकों पर साधा निशाना, बोले- 'गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में महाकुंभ की आलोचना करने वालों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं और विदेशी ताकतें इन्हें समर्थन देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। मोदी ने कहा कि हिंदू धर्म पर हमला करने वाले लोग हमेशा से रहे हैं और उनका उद्देश्य समाज को विभाजित करना है।

USAID मामले में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर? ब्रिक्स पर ट्रंप के बयान को लेकर भारत ने साफ किया रुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा से भी मुलाकात की और उसमें भी जी-20 का मुद्दा उठा। यह ट्रंप को भारत के जवाब देने का अंदाज है कि वह ब्रिक्स को लेकर हमेशा गंभीर रहेगा। यूएसएआईडी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के लोगों द्वारा कुछ जानकारी सामने रखी गई है और जाहिर है यह चिंताजनक है।