उत्तराखंड में जाती हुई सर्दी का U-Turn, बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकीं औली की वादियां; लगी पर्यटकों की भीड़
Snowfall in Auli उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में बर्फबारी ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया है। वहीं औली में दो फीट से अधिक बर्फ जमने से पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। बदरीनाथ केदारनाथ हेमकुंड साहिब और गौरसों समेत उत्तराखंड की कई ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है।
बिहार को मिली एक और नए एयरपोर्ट की सौगात, 3 महीने में तैयार होगा टर्मिनल; AAI ने दी मंजूरी
पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 33.99 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह टर्मिनल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। एयरपोर्ट को अगले 30-40 वर्षों के यात्री फुटफॉल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके बनने से ना केवल कोसी और सीमांचल क्षेत्र बल्कि पश्चिम बंगाल झारखंड और नेपाल के लोगों को भी सीधी हवाई सुविधा मिलेगी।
कितना साफ है महाकुंभ में गंगा का पानी? वैज्ञानिक ने लैब टेस्ट में किया चौंकाने वाला खुलासा, हो जाएगा पूरा यकीन
Maha Kumbh 2025 महाकुंभ में अब तक 57 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई है लेकिन इसके बावजूद गंगा जल की शुद्धता पर कोई असर नहीं पड़ा है। देश के शीर्ष वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार सोनकर ने अपनी प्रयोगशाला में यह सिद्ध कर दिया है कि गंगा का जल न केवल स्नान योग्य है बल्कि अल्कलाइन वाटर जैसा शुद्ध है।
Bihar: शिक्षा विभाग में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, ACS ने सभी DEO को दिया ये 'ऑर्डर'; एक्शन की तैयारी
बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों में संविदा एवं आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मियों द्वारा भेजी जा रही फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट पर रोक लगा दी है। विभाग ने पाया कि इन कर्मियों द्वारा भेजे गए डाटा में गंभीर गड़बड़ियां हैं। अब केवल शिक्षा विभाग और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के अधिकारी ही विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इस कदम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की उम्मीद है।
'आपके पास बस 7 दिन...', मणिपुर में उग्रवादियों को राज्यपाल का अल्टीमेटम; इसके बाद क्या होगा?
मणिपुर में 9 फरवरी को एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन की घोषणा कर दी गई थी। अब राज्यपाल की तरफ से हिंसा में शामिल लोगों को अल्टीमेटम दिया गया है। राज्यपाल ने कहा कि लूटे हुए और गैरकानूनी तरीके से रखे गए हथियारों और गोला-बारूद को एक सप्ताह के भीतर सरेंडर कर दिया जाए।
Huawei ट्रिपल-फोल्डिंग स्मार्टफोन हुआ ग्लोबली लॉन्च, ऑफर करेगा 10.2-इंच की बड़ी स्क्रीन; करीब 3 लाख है कीमत
Huawei Mate XT Ultimate Design को सेलेक्ट ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन है। UAE में इस स्मार्टफोन की कीमत 16GB + 1TB रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए AED 12999 (लगभग 307800 रुपये) तय की गई है। अनफोल्ड होने पर ये फोन 10.2-इंच की बड़ी स्क्रीन ऑफर करता है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
बेटे प्रतीक बब्बर की शादी पर Raj Babbar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मर्द तो शादी करते रहते हैं'
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Raj Babbar के छोटे बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar Wedding) ने हाल ही में एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी के साथ शादी रचाई है। हालांकि इस शादी में शामिल होने के लिए राज और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को न्योता नहीं मिला था। इस पर अब राज बब्बर ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और हैरान करने वाला रिएक्शन दिया है।