एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। इससे पहले राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पार्टी विधायकों के साथ कई दौर की चर्चा की है लेकिन गतिरोध बरकरार है। पिछले दो दिन में संबित राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से दो बार मिल चुके हैं।
Champions Trophy 2025: भारत को उल्टा न पड़ जाए पांच स्पिनरों पर दांव लगाना, दुबई में तेज गेंदबाजों का दबदबा
Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मंगलवार को भारतीय स्क्वॉड में 2 बदलाव किए गए। चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हुए। उनकी जगह हर्षित राणा को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया। अब भारतीय टीम में 5 स्पिनर हो गए हैं।
AI, न्यूक्लियर और एनर्जी... भारत-फ्रांस के बीच इनोवेशन का रोडमैप तैयार, पीएम मोदी के दौरे से क्या-क्या मिला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की फ्रांस यात्रा पर हैं। इस दौरान भारत-फ्रांस दोस्ती का नया एजेंडा भी दिखा। दोनों देशों ने परमाणु ऊर्जा और आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में आपसी सहयोग का रोडमैप तैयार किया है। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में दस अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। फ्रांस से पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो रहे हैं।
कूटनीति की दुनिया में कई विशेषज्ञ फ्रांस को भारत के नये रूसी मित्र के तौर पर चिह्नित करते हैं। यह बात पिछले 36 घंटों के दौरान फ्रांस की राजधानी पेरिस और ऐतिहासिक शहर मार्सेली में साबित हुई है।
Maharashtra Politics: दिल्ली में आप की हार के बाद I.N.D.I.A में दरार! शिवसेना-शरद पवार विवाद से मचा सियासी घमासान
दिल्ली में हो रहे मराठी साहित्य सम्मेलन के दौरान मंगलवार को एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार के हाथों एकनाथ शिंदे को महाद जी शिंदे गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। इसे लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत नाराज हो गए। राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को तोड़ने का काम किया। ऐसे व्यक्ति को आखिर शरद पवार कैसे सम्मानित कर सकते हैं।
'वीआईपी कल्चर में जीने वाले महाकुंभ को लेकर कर रहे दुष्प्रचार', सीएम योगी का अखिलेश पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ पर सवाल उठाने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो नकारात्मक फैलाने वाले लोग हैं वह हमेशा नकारात्मक फैलाएंगे और यह वही लोग हैं जिन्होंने हमेशा अपना जीवन वीआईपी कल्चर में ही जिया। यह लोग सनातन के खिलाफ दु
Mahakumbh: 29 दिन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, माघ पूर्णिमा और शिवरात्रि पर भी बनेगा रिकॉर्ड
Maha Kumbh 2025 संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 45 करोड़ के पार हो गई है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। अभी महाकुंभ को 15 दिन और दो महत्वपूर्ण स्नान पर्व शेष हैं। पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ के ऊपर जा सकती है।
इस डायरेक्टर की पत्नी की ब्यूटी को देख खुली रह जाएंगी आंखें, हॉटनेस में Sunny Leone को देती हैं टक्कर
फिल्म जगत में कई ऐसी अदाकाराएं मौजूद हैं जो अपने हॉट अंदाज से इंटरनेट पर तबाही मचाती रहती हैं। इस मामले में आज हम आपको बॉलीवुड एक फेमस डायरेक्टर की वाइफ की बारे में बताने जा रहे हैं जो बोल्डनेस में सनी लियोनी भी टक्कर देती हैं। उनकी हॉटनेस को देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।
बी टाउन एक्ट्रेसेज की ब्यूटी की चर्चे फिल्मी गलियारे में काफी रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि कोई न कोई अभिनेत्री अपनी हॉट फोटो-वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोरती है। लेकिन कुछ डायरेक्टर्स भी ऐसे हैं, जिनकी पत्नियां अपनी हॉटनेस से इंटरनेट का पारा बढ़ाती है।