Gurgaon Nikay Chunav: भाजपा ने नए चेहरों पर जताया भरोसा, कई दिग्गजों के काटे टिकट
इस बार नगर निगम चुनाव में भाजपा ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है। भाजपा के पुराने पूर्व पार्षदों की बात करें तो सिर्फ पांच को ही टिकट मिला है। यानी कुल 36 वार्डों में से 31 वार्डों में नए प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। पुराने पार्षदों में वार्ड 9 से ब्रह्म यादव वार्ड 11 से कुलदीप यादव वार्ड 24 से आरती यादव को भाजपा का टिकट मिला है।
गुरुग्राम। लंबे इंतजार और कयासों पर विराम लगाते हुए भाजपा ने शनिवार सुबह गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी। मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा शुक्रवार रात को ही कर दी गई थी।
PAK vs NZ: पाकिस्तान टीम ने जानबूझकर गंवाया मैच! जीतना होता तो नहीं करते ये बड़ी गलती, देखें Video
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को ट्राएंगुलर सीरीज के फाइनल में हरा दिया। इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत के अहम किरदारों में से एक थे टॉम लैथम। लैथम ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान लैथम दो बार आउट हो गए थे लेकिन पाकिस्तान ने उन्हें जीवनदान दे दिया। इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतना पड़ा और उसे हार मिली।
Bihar News: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया बड़ा झटका, इस बड़े अधिकारी की बर्खास्तगी को बताया अवैध
भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के पूर्व रजिस्ट्रार संजय कुमार को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। संजय कुमार ने अपनी बर्खास्तगी को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में न्यायाधीश अंजनी कुमार शरण की एकलपीठ ने संजय कुमार की बर्खास्तगी को अवैध बताया। साथ ही उन्हें तुरंत बहाल करने का आदेश भी जारी किया है।
दिल्ली में हार के बाद AAP को मिली बड़ी सफलता, भाजपा शासित राज्य में जीती कई सीटें
दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पालिका सीट पर आप ने जीत हासिल की है। यहां अध्यक्ष पद पर आप उम्मीदवार नीलम विजय वर्मा ने पार्टी का परचम लहराया है। भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में यह आप की बड़ी जीत है। पार्टी के कार्यकर्ता भी इससे खुश हैं।
'ISI और रॉ एक ही घर में कैसे रह सकते हैं?' असम के CM हिमंत ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर साधा निशाना
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी को लेकर हमलावर हो गए हैं और उन्होंने गौरव गोगोई की पत्नी की नागरिकता और आईएसआई के साथ संबंध को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि गोगोई ने इस बातों को हास्यास्पद बताया है और कहा अगर मेरी पत्नी आईएसआई एजेंट है तो मैं रॉ एजेंट हूं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच उनकी पत्नी के पाकिस्तान के साथ कथित संबंध को लेकर जुबानी जंग शनिवार को भी जारी रही
Champions Trophy 2025 Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम हो जाएगी मालामाल, प्राइज मनी में भारी इजाफे का एलान
आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के लिए कुल प्राइज पर्स का एलान कर दिया है। आईसीसी ने 2017 की तुलना में इसमें गजब का इजाफा किया है और बताया है कि इस साल विजेता टीम को कितनी इनामी राशि मिलेगी। इसके अलावा आईसीसी ने ये भी बताया है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली आठों टीमों को कितना पैसा दिया जाएगा।
ट्रेन में यात्रा कर रहा था 'अधिकारी', TTE ने पूछा- सच बताओ कौन हो तुम? हकीकत जान रह गया दंग; तुरंत बुला ली पुलिस
सोनभद्र का रहने वाला बृजेश कुमार नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में बिना टिकट यात्रा कर रहा था। बृजेश ने पेंट्रीकार के वेंडर को खुद को रेलवे का अधिकारी बताया। ट्रेन में चेकिंग कर रहे टीटीई को वेंडर ने उसके बारे में जानकारी दी। दादरी निकलने पर टीटीई ने पेंट्रीकार में पहुंचकर आरोपित से जानकारी मांगी। इसके बाद सीआईटी धनंजय कुमार गुप्ता ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी।