Skip to main content

7 देशों में छोड़ी छाप, Usman Khawaja है नाम; Sri Lanka के खिलाफ रिकॉर्ड शतक जड़कर मचाया कोहराम

Usman Khawaja ने गॉल में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा। ये उनके टेस्ट करियर का 16वां टेस्ट शतक रहा लेकिन श्रीलंकाई सरजमीं में ये उनका पहला टेस्ट शतक रहा। 2011 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद उस्मान आज तक श्रीलंका में टेस्ट सेंचुरी नहीं लगा पाए थे लेकिन अब 14 सालों के बाद उन्होंने ये कारनामा भी कर दिखाया।

14 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में डेब्यू करने उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) को भी भला कहां पता था कि वह भविष्य में टेस्ट का चैंपियन में से एक कहलाए जाएंगे।

'किस एंगल से हीरोइन लगती है’, माता-पिता के सामने एक्ट्रेस की हुई थी बेइज्जती, 6 महीने तक नहीं देखी शीशे में शक्ल

सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए फिल्मी सितारों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। फिर चाहें वो एक्टर और या एक्ट्रेस। आज इस लेख में हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही दिग्गज अदाकारा के संघर्ष की कहानी सुनाने जा रहे हैं जिनको 13 फिल्मों से बाहर निकाल दिया गया था और माता-पिता के सामने बेइज्जत किया गया था।

The Mehta Boys Trailer Out: बाप-बेटे के उलझे रिश्तों को सुलझाने आ रहे Boman Irani, दिल में उतर जाएगी कहानी

कई साल एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद बोमन ईरानी डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म द मेहता बॉयज का ऐलान किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ अविनाश तिवारी नजर आने वाली हैं। अब दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। आइए देखते हैं फिल्म में क्या खास होने वाला है।

बोमन ईरानी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार किरदार दिए हैं। अपने काम से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। पिछले दिनों द मेहता बॉयज के ऐलान के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे।

भाग शुभमन भाग… Champions Trophy 2025 से पहले जी तोड़ मेहनत कर रहा भारतीय स्टार, धोनी की तरह करेगा देश का नाम रोशन!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के पास है जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई है। इस टूर्नामेंट से पहले गिल ने अपनी फॉर्म में वापसी कर टीम इंडिया की टेंशन को दूर कर दिया है। इस बीच उनका ट्रेनिंग का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब की तरफ से खेलते हुए अपनी फॉर्म में वापसी की। उन्होंने कर्नाटक के खिलाफ शतकीय पारी खेली और आलोचना करने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा।

जादू टोने का शक और परिवार का सफाया, केरल के डबल मर्डर की कहानी सुन कांप जाएगी रूह

पलक्कड़ के नेनमारा में सुधाकरन और उनकी मां लक्ष्मी की हत्या के आरोपी चेंथमारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने सच कबूला है। चेंथमारा को संदेह था कि सुधाकरन के परिवार के जादू-टोने के कारण उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। यही शिकायत थी जिसके कारण उसने2019 में कथित तौर पर साहिता की हत्या कर दी।

Delhi Chunav 2025: 'यमुना में डूबेगी AAP-दा वालों की लुटिया' , केजरीवाल के पानी में जहर घोलने के आरोप पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करतार नगर में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- AAP-दा नहीं सहेंगे... बदल के रहेंगे! Delhi Vidhan Sabha Election 2025 के लिए सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को वोटिंग होगी और इसके नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Delhi Building Collapse: बुराड़ी में इमारत गिरने से अब तक पांच लोगों की मौत, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

Delhi Building Collapse बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में पांच मंजिला इमारत गिरने से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस लेख के माध्यम से जानिए पूरी अपडेट।

बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका उपचार जारी है।