Bihar News: अनंत सिंह फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, सोनू सिंह सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार
पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई गोलीबारी की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में सोनू सिंह को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया है। पटना ग्रामीण एसपी ने की दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बाढ़ (पटना)। मोकामा के पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई गोलीबारी की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।
'पापा विधायक हैं, लाइसेंस की जरूरत नहीं,' पुलिस ने रोका तो धौंस दिखाने लगा अमानतुल्लाह खान का बेटा; बुलेट जब्त
दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाई साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है। इनमें से एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है। पुलिस के अनुसार दोनों युवक गलत साइड से आ रहे थे और बाइक को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चला रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया और कहा कि वे आप विधायक के बेटे हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाई साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अपने कामों को लेकर सतर्क रहने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, जो लोग रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लॉग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बनाएंगे।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल में समीक्षा बैठक एवं हिंदी संगोष्ठी का आयोजन
बरेली समाचार
बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में मण्डल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, इज्जतनगर की दिसम्बर - 2024 को समाप्त संयुक्त तिमाही की समीक्षा बैठक एवं हिन्दी संगोष्ठी का आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबन्धक सुश्री वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया।
'UP में 400 यूनिट पर 4000 बिल आता है', CM योगी पर केजरीवाल का पलटवार
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिनगर इलाके में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में पावर कट लगने का आरोप लगाया। जबकि खुद यूपी में कई घंटों तक पावर कट लगता है। योगी बताएं यूपी में कितने घंटे बिजली आती है।
CM भगवंत मान को आतंकी पन्नू की धमकी के बाद हाई अलर्ट पर प्रशासन, फरीदकोट में रद हुआ 26 जनवरी का कार्यक्रम
पंजाब के फरीदकोट में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नु के प्रतिबंधित संगठन एसएफजे के अज्ञात कार्यकर्ता द्वारा दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने तथा झंडे लगाने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब स्पीकर कुलतार सिंह संधवां फरीदकोट में ध्वजारोहण करेंगे।
बीच क्लास से उठा, बाहर आया और तीसरी मंजिल से कूद गया… आंध्र प्रदेश में फर्स्ट ईयर के छात्र ने किया सुसाइड
आंध्र प्रदेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक छात्र चलती क्लास के बीच में अपनी सीट पर खड़ा हुआ और चलते हुए क्लासरूम के बाहर आ गया। इसके बाद वह सीधा रेलिंग के पास पहुंचा और नीचे कूद गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। छात्र के कूदते ही वहां मौजूद अन्य लोग दौड़ते हुए बाहर आए।
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में एक कॉलेज के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। छात्र अपनी क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहा था।