Bihar Politics: पटना में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को दे दी सलाह, 2025 के चुनाव में दिखेगा असर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पटना के सदाकत आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर में बनाए गए इंदिरा भवन की चाभी कर्मचारियों को सुपुर्द की। इसके बाद मुख्य सभागार जिसका नाम राजीव गांधी सभागार रखा गया है उसका उद्घाटन किया। इस दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद ने कहा कि उत्तर-दक्षिण भारत की तरह बिहार को भी राहुल गांधी समय दें।
Bigg Boss 18 Grand Finale: कब और कितने बजे शुरू होगा बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले? Salman Khan के शो को आज मिलेगा विनर
बिग बॉस 18 देखने वालों के लिए अब वो घड़ी आने वाली है जब उन्हें इस सीजन का विनर मिल जाएगा। मौजूदा समय में घर में 7 लोग बचे हुए हैं। इन्हीं में से कोई एक सदस्य इस बार ट्रॉफी घर लेकर जाने वाला है। तो आइए जानते हैं इस बार दर्शक फिनाले को कब और कहां देख पाएंगे। साथ ही जानेंगे इस बार जीतने वाले को कितनी रकम मिलेगी।
'एकता का कुंभ है Mahakumbh, यहां अमीर-गरीब सब एक समान', Mann Ki Baat में बोले पीएम माेदी
मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाकुंभ का श्रीगणेश हो चुका है। इस बार कुंभ में कई दिव्य योग बन रहे हैं। ये उत्सव विविधता में एकता का है। संगम की रेती पर पूरे भारत के ही नहीं विश्व के लोग जुट रहे हैं। हजारों वर्षों से चली आ रही परंपरा में कहीं कोई भेदभाव नहीं जातिवाद नहीं किया जा रहा है।
'अपराध किया तो मेरे बेटे को सजा दो', RG कर केस में संजय रॉय की मां ने कहा- मेरी भी तीन बेटियां हैं
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया। इसके बाद इस मामले में संजय रॉय की मां ने कहा अगर उनका बेटा दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए जिसका वह हकदार है भले ही इसके लिए फांसी ही क्यों न हो। मां ने आगे कहा वह अकेले में रो लेंगी।
नौ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कस्बे से निकाली कलश यात्रा
बरेली फतेहगंज संवाददाता मुदित प्रताप सिंह फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 11 रेलवे कॉलोनी के पास आज शनिवार को 9 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ होने से पहले कस्बे में निकाली गई कलश यात्रा। कलश यात्रा नई बस्ती से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूमकर राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर पर आकर संपन्न हुई। उसके बाद पंडित वेद प्रकाश शंखधार ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर नौ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करने से पहले 5 दिनों तक चलने वाले पूजा अर्चना कार्यक्रम एवं जप का जाप शुरू कराया।
- Read more about नौ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कस्बे से निकाली कलश यात्रा
- Log in to post comments
- 2 views
Auto Expo 2025 में नई BMW X3 लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सब कुछ मिला नया
4th जनरेशन BMW X3 को भारत में Auto Expo 2025 में लॉन्च कर दिया गया है। इसे पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। इसके साथ ही BMW X3 में नए फीचर्स भी दिए गए हैं। नई X3 में 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें अपहोल्स्ट्री और पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है।