अब नई मुश्किल में फंसे मोहन लाल बडौली, अपनी ही पार्टी में होने लगा विरोध; अनिल विज बोले- इस्तीफा दे देना चाहिए
हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पार्टी के भीतर विरोध बढ़ता जा रहा है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बडौली को पद छोड़ने की सलाह दी है जबकि कई अन्य नेताओं ने पार्टी हाईकमान से उन्हें हटाने की मांग की है। भाजपा पहले ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टाल चुकी है।
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की पार्टी में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज जहां मोहन लाल बडौली को आरोपों से बरी होने तक स्वयं ही पद छोड़ने की सलाह दे चुके ह
Axar Patel Net Worth: टीम इंडिया के ‘बापू’ का आज जन्मदिन, जानिए कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं अक्षर
Axar Patel का जन्म 20 जनवरी 1994 को हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं रहा। प्रोफेशनल करियर के अलावा निजी कारणों से जूझते रहने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 66 मैच खेलते हुए बैटिंग करते हुए 498 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 65 विकेट लिए हैं।
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल 31 साल के हो गए हैं। गेंद और बल्ले से अहम योगदान करने वाले अक्षर ने कई अहम मौकों पर टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेली हैं। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच में अक्षर पटेल गेम चेंजर बनकर उभरे थे
वोटिंग पहले में कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने नैनीताल में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। नगर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मीडिया प्रभारी कैलाश मिश्रा ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। मिश्रा पूर्व में सपा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और विधायक सरिता आर्य ने मिश्रा का स्वागत किया।
Saif Ali Khan Attack: पराठा और पानी की बोतल ने खोला राज, एक गलती से पकड़ा गया चाकूबाज शहजाद
सैफ अली खान पर हमला करने वाले बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद से जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पराठे और पानी की बोतल खरीदी थी और उसने यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांजेक्शन किए थे जिसकी मदद से पुलिस को आरोपी के फोन नंबर मिले। फिर पुलिस ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का फल न मिलने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। वैवाहिक जीवन में साथी से आप किसी बात को लेकर लड़ाई झगडे में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Vehicle Checking: गाड़ियों के कागजात लेकर सड़क पर निकलें, अब हर रोज होगी चेकिंग; भागलपुर में कटा 74 हजार का चालान
भागलपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत परिवहन विभाग ने वाहनों की जांच शुरू कर दी है। पहले दिन ही 60 गाड़ियों से 74000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान 28 जनवरी तक चलेगा जिसमें वाहनों के कागजात हेलमेट सीट बेल्ट ओवरलोडिंग और प्रदूषण जांच की जाएगी। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
भागलपुर। अगर आप घर से किसी भी तरह का वाहन लेकर निकलते हैं तो अपने सारे कागजात दुरुस्त रखें। परिवहन विभाग द्वारा एक सप्ताह तक अब सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत अभियान चलाया जाएगा।
Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला नया दांव, फरवरी के पहले सप्ताह में करने जा रही बड़ा कार्यक्रम
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। आगामी फरवरी महीने के पहले सप्ताह में कांग्रेस जय बापू-जय भीम- जय संविधान सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन की शुरुआत चंपारण से हो सकती है। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह अखिल भारतीय कांग्रेस के साथ ही राज्य कांग्रेस की भी योजना थी।