iPhone 16 सीरीज पर तगड़ी छूट, बहुत कम दाम में खरीदने का मौका, फिर नहीं मिलेगी डील
Flipkart एनुअल रिपब्लिक डे मोनुमेंटल सेल में iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल अब तक के सबसे कम दाम में बिक्री के लिए लिस्ट होंगे। सेल में ग्राहकों के पास अच्छी बचत करने का मौका होगा। इतना ही नहीं यहां बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स में और भी बचत हो जाएगी। सेल 14 जनवरी से लाइव होगी। लेकिन प्लस मेंबर्स को एक दिन पहले ही सेल का एक्सेस मिल जाएगा।
IPS मोहित अग्रवाल के आदेश पर एक साथ सड़क पर उतरी 28 थानों की फोर्स, 107 पर मुकदमा; 19 गिरफ्तार
वाराणसी पुलिस ने शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। 28 थानों की पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए 530 स्थानों से अतिक्रमण हटाया और 107 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। देर शाम तक 19 अतिक्रमणकारियों को गिरफ्तार भी किया गया। अभियान के दौरान 407 वाहनों का चालान और 23 वाहन सीज किए गए। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर की गई है।
Women Ashes 2025: एलिसा हीली की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का आगाज, इंग्लैंड को मिली हार
महिला एशेज 2025 का आगाज ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जीत के साथ किया। इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो कि उनके लिए सही साबित हुआ।
महिला एशेज 2025 का आगाज ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने जीत के साथ किया। इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से मात दी। इस मैच में मिली जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
Delhi Election 2025: CM आतिशी ने जनता से मांगा चंदा, बोलीं- हम तनख्वाह से घर चलाते हैं, भ्रष्टाचार से नहीं कमाया एक पैसा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली और देशभर के आम लोगों से चंदा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम तनख्वाह से घर चलाते हैं हमने 10 साल ईमानदारी से काम किया। हमने भ्रष्टाचार से एक भी पैसा नहीं कमाया।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों की पूर्ति के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधान रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी जिम्मेदारी से पीछे न हटें, नहीं तो आपका कोई काम बिगड़ सकता है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 1 view
Video: शटल एक्सप्रेस से फिसली महिला, प्लेटफॉर्म और बोगी के बीच फंसी; PAC जवानों ने बचाई जान
कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर रविवार सुबह पीएसी के जवानों ने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक महिला यात्री की जान बचाई। गंगानगर कॉलोनी निवासी मैजिबीन बानो लखनऊ जाने वाली शटल एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसलकर प्लेटफॉर्म और बोगी के बीच गिर गईं। ड्यूटी पर तैनात सिपाही गौरव कुमार यादव और रोहित यादव ने तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर खींच लिया।
Delhi Election 2025: दिल्ली के मैदान में उतरेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, इस सीट से रैली की होगी शुरुआत
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा का आयोजन किया है। राहुल गांधी सोमवार को पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में जय बापू जय भीम और जय संविधान जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के साथ ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंकेगी।