13 जनवरी से शुरू होगी Realme की रिपब्लिक डे सेल, इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी बड़ी छूट
Realme ने अपनी Republic Day सेल की घोषणा की है। ये सेल 13 जनवरी को शुरू होगी और 19 जनवरी तक जारी रहेगी। इस सेल में ग्राहक कंपनी के ढेरों प्रोडक्ट्स को छूट के साथ खरीद पाएंगे। साथ ही ग्राहकों को ईयरबड्स जैसे एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। ये सेल कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन पर भी चलेगी।
Flipkart: 13 जनवरी से शुरू होने जा रही है रिपब्लिक डे स्पेशल सेल, iPhone 16 Series के फोन मिलेंगे इतने सस्ते
रिपब्लिक डे से कुछ दिन पहले Flipkart Monumental sale आयोजित होने जा रही है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में ग्राहकों को मोबाइल फोन स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज से लेकर अलग-अलग कैटेगरीज के कई प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे। इस सेल की खास बात ये है कि इसमें Apple की लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज पर भी डिस्काउंट मिलेगा। आइए जानते हैं डिटेल।
Honda Elevate का Black Editions लॉन्च, ऑल-ब्लैक केबिन समेत मिले नए अपडेट
होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन भारत में आज शुरुआती 15.51 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च हुई। इसमें रेगुलर ब्लैक वेरिएंट के मुकाबले मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है। इसके केबिन से लेकर इंटीरियर तक में ऑल ब्लैक थीम दिया गया है। Honda Elevate Black Edition को दो वेरिएंट ब्लैक और सिग्नेचर ब्लैक में लॉन्च किया गया है।
- Read more about Honda Elevate का Black Editions लॉन्च, ऑल-ब्लैक केबिन समेत मिले नए अपडेट
- Log in to post comments
- 3 views
कलर बदलने वाले डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Realme 14 Pro+, 6000 mAh बैटरी से है लैस
Realme 14 Pro plus चाइना में लॉन्च हो गया है। इसे कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लेकर आई है। फोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है। इसे 16 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को चाइना में CNY 2599 (30500 रुपये लगभग) में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल।भारत लॉन्च से पहले चाइना में Realme 14 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इसे कंपनी इंडिया में 16 जनवरी को लेकर आ रही है। इसमें कलर बदलने वाला बैक डिजाइन दिया गया है। 16 डिग्री से कम टेंपरेचर होने पर फोन का कलर बदल जाता है।
क्या Stree 2 को टक्कर दे पाएंगे Ajay Devgn? लेकर आ रहे हैं बड़ी हॉरर कॉमेडी
अजय देवगन जनवरी 2025 में अपने भांजे अमन देवगन को इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहे हैं। अमन फिल्म आजाद के जरिए डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में अमन देवगन के साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी अहम किरदार में दिखेंगी। अब इस फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन ने अमान के साथ एक और नया प्रोजेक्ट अनाउंस कर दिया है।
अजय देवगन (Ajay Devgn) के भांजे अमान फिल्म अजाद (Azaad) के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और खुद अजय देवगन नजर आएंगे। फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है कि देवगन ने उनके साथ अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस कर दिया है
IND W vs IRE W: प्रतीका-तेजल की फिफ्टी और मंधाना की कप्तानी पारी, भारत ने आयरलैंड को 6 विकेट से रौंदा
प्रतीका-तेजल की फिफ्टी और कप्तान स्मृति मंधाना की 41 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिलाओं ने 1 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए।
प्रतीका-तेजल की फिफ्टी और कप्तान स्मृति मंधाना की 41 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिलाओं ने 1 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
Pradosh Vrat 2025: महादेव के इस स्तोत्र के पाठ से धन-धान्य से भर जाएगी झोली, प्रसन्न होंगे शिव जी
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। पौष माह के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन शनिवार पड़ रहा है तो ऐसे में इसे शनि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन उपासना करने से रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं और महादेव की कृपा प्राप्त होती है।
पंचांग के अनुसार, पौष माह का आखिरी प्रदोष व्रत 11 जनवरी को किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाएगी। मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं।