Skip to main content

चीन के फूड मार्केट में भीषण आग, 8 लोगों की मौत; 15 की हालत गंभीर

चीन के उत्तरी शहर झांगजियाकौ में एक फूड मार्केट में भीषण आग लग गई जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। झांगजियाकौ शहर में हुए इस हादसे के कारण बाजार में भारी तबाही मच गई। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच कर रहा है और घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

मैं भी शीशमहल बनवा सकता था', बिना नाम लिए केजरीवाल पर पीएम मोदी का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में एक विशाल रैली को संबोधित किया और दिल्लीवासियों को 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की सौगात दी। यह रैली रोहिणी के जापानी पार्क में आयोजित की गई। इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचार अभियान की शुरुआत भी की। इस दौरान पीएम मोदी ने आप सरकार और अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। 

Taarak Mehta के सेट पर होगी Disha Vakani की वापसी? असित मोदी बोले- 'मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं'

टीवी शो तारक मेहता की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी काफी समय से छोटे पर्दे से गायब हैं। दिशा अपने प्रेग्नेंसी के समय मैटरनिटी लीव पर गई थीं और इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी नहीं की। एक्ट्रेस अभी फिलहाल फैमिली में बिजी हो गई हैं। वहीं शो पर फैंस और गोकुलधाम वासी उन्हें काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से काफी समय से दयाबेन उर्फ दिशा वकानी गायब हैं। दिशा ने साल 2018 में मौटरनिटी लीव ली थी और इसके बाद वो शो पर वापस ही नहीं आईं। बीते दिनों शो के प्रोड्यूसर असित मोदी का बयान आया था कि वो काफी समय से एक्ट्रेस को शो पर वापस लाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

Manu Bhaker, डी गुकेश समेत चार खिलाड़ियों को खेल रत्न और 32 को अर्जुन पुरस्कार

Khel Ratna Award 2024 Full List भारत सरकार ने मनु भाकर डी गुकेश समेत 4 ख‍िलाड़‍ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया है। वहीं 32 ख‍िलाड़‍ियों को अर्जुन पुरस्कार म‍िला है। इन 32 में से 17 पैरा एथल भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी।

यूपी के चर्चित चंदन हत्याकांड में 28 दोषी करार, 6 साल बाद आया कोर्ट का फैसला... तिरंगा यात्रा के दौरान भड़का था दंगा

उत्तर प्रदेश के कासगंज में 6 साल पहले दंगा हुआ था। उस दंगे में चंदन गुप्ता की हत्या हुई थी। उनकी हत्या में शामिल 28 लोगों को गुरुवार को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। लखनऊ में एनआईए कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। 26 जनवरी 2018 में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में हिंसा भड़क गई थी उसी में चंदन की हत्या हो गई थी।

लखनऊ। कासगंज दंगे में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या में शामिल 28 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। गुरुवार को लखनऊ में एनआईए कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। 

IND vs AUS: रोहित शर्मा सिडनी टेस्‍ट से बाहर, जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्‍तानी; इस‍ खिलाड़ी की बच गई जगह

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवां व अंतिम टेस्‍ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम के कप्‍तान रोह‍ित शर्मा ने अंतिम टेस्‍ट में बाहर बैठने का फैसला लिया है। जसप्रीत बुमराह सिडनी में भारतीय टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। शुभमन गिल और प्रसिद्ध कृष्‍णा को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा ऋषभ पंत की जगह से खतरा टल गया है।

Poco के ये फोन जल्द देने वाले हैं दस्तक, लॉन्च से पहले जानें इनमें क्या कुछ होगा खास

Poco X7 5G सीरीज को भारत में आने वाले दिनों में लॉन्च किया जाएगा। इन मॉडल्स में Poco X7 5G और Poco X7 Pro शामिल होंगे। इन फोन्स की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। Poco X7 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8400-Ultra प्रोसेसर मिलेगा। वहीं Poco X7 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। आइए जानते हैं फोन की बाकी डिटेल।