Skip to main content

US Firing: अमेरिका में 24 घंटे में तीसरा बड़ा हमला, अब न्यूयॉर्क के क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी

अमेरिकी में 24 घंटे के अंदर तीसरा बड़ा हमला हुआ है। अब न्यूयॉर्क के क्वींस में एक नाइट क्लब में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिस नाइट क्लब में यह घटना हुई उसका नाम अमजूरा नाइट क्लब है। गोलीबारी बीती रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई।

Honda Elevate Black Edition जल्‍द हो सकता है भारतीय बाजार में लॉन्‍च, लॉन्‍च से पहले आई नजर

जापानी वाहन निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही अपनी इकलौती एसयूवी Honda Elevate के Black Edition को लॉन्‍च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए एडिशन वाली यूनिट को लॉन्‍च से पहले देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक और क्‍या जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।

2025 और 2026 होगा बॉलीवुड के लिए सबसे लकी? इन 7 फिल्मों पर हो सकती है झमाझम नोटों की बारिश

2025-2026 Movie Release साल 2024 में कई बड़ी और कई छोटी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। स्त्री 2 और मुंज्या जैसी फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े वहीं बड़ी-बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। हालांकि साल 2025 और 2026 में ऐसी सात बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं जो बॉक्स ऑफिस को निश्चित तौर पर मालामाल कर सकती हैं।

Vivo लाने जा रहा है मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट, Apple Vision Pro से करेगा मुकाबला

Vivo अगले साल मिक्स्ड रियलिटी (MR) हेडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इसका मुकाबला वियरेबल वियरेबल मार्केट में मौजूद दूसरे MR हेडसेट जैसे कि Apple Vision Pro और Samsung के आने वाले प्रोजेक्ट मोहन (Project Moohan) से मुकाबला करेगा। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।

धमाकेदार होने वाला है नया साल, जनवरी में लॉन्च होंगे ये नए फोन, Samsung-Oneplus सब हैं लिस्ट में

नया साल सबके लिए उमंग और उत्साह भरा होता है। इस साल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी काफी कुछ देखने को मिलेगा। अक्सर लोगों का ध्यान लॉन्च होने वाले फोन्स पर भी रहता है। ऐसे में हम यहां इस साल जनवरी में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में आपको यहां बताने जा रहे हैं। इस महीने सैमसंग वनप्लस और रियलमी जैसी कंपनियों के फोन आने वाले हैं।

AUS vs IND Playing XI: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट से पहले लिया बोल्ड फैसला; प्लेइंग-11 देख भारतीय खेमे में डर का माहौल

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 का एलान किया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने प्रेस कॉन्फेंस में ये पुष्टि की कि प्रमुख तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क सिडनी टेस्ट खेलने के लिए फिट है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि मिचेल मार्श को सिडनी टेस्ट की प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये कंफर्म किया कि ब्यू वेबसेर सिडनी टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही भारत-ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम 2-1 से आगे चल रही है।

हरिद्वार में बड़ा हादसा, हाईवे किनार खड़े ट्रक से टकराई कार; चार यात्रियों की मौत

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर देर रात हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी हरियाणा के चार यात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। हादसा बहादराबाद थाने से पहले शनि देव मंदिर के पास हुआ। रुड़की की ओर से आ रही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है।