Skip to main content

Atul Subhash: सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहा #MenToo, रीता कौशिक और निकिता सिंघानिया, पढ़ें ये रिपोर्ट

सोमवार को बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष मराठाहल्ली के मुन्नेकोलालु में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले अतुल ने एक वीडियो भी बनाई जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही अतुल ने जौनपुर की महिला जज रीता कौशिक पर भी घूस लेने के आरोप लगाए हैं। अतुल की सुसाइड के बाद से ही सोशल मीडिया पर ,mentoo भी ट्रेंड कर रहा है।

दिल्ली चुनाव से पहले मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत, जमानत की शर्तों में दी गई ढील

सुप्रीम कोर्ट बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई करेगा। सिसोदिया की ओर से जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग की गई है। बताया गया कि सिसोदिया को एक सप्ताह में दो बार जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ता है। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर किस मामले में सुनवाई होनी है।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को आप नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को राहत दी है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मनीष सिसादिया ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाली, जिसमें कोर्ट का आभार जताया है।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर यदि परेशान चल रहा था, तो उसके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने मनमाने स्वभाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

'फोन आता है तो घबरा जाता हूं, पता नहीं क्या हो...' जया बच्चन से बात करने में आज भी डरते हैं Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन इस समय कौन बनेगा करोड़पति 16 होस्ट कर रहे हैं। अक्सर बीच-बीच में एक्टर अपनी लाइफ से जुड़े किस्से सुनाकर माहौल को हल्का करने की कोशिश करते हैं। कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बातचीत फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आती है। इस दौरान वो अपने परिवार से जुड़ी भी कई सारी बातें बताते हैं। हाल ही में महानायक ने जया से जुड़ा किस्सा सुनाया।

'गेम में थोड़ा मसाला...', जब एक्ट्रेस पूनम पांडे का वादा सुनकर MS Dhoni ने किया था रिएक्ट; 2011 WC से जुड़ा है किस्सा

Poonam Pandey on MS Dhoni साल 2011 विश्व कप के दौरान पूनम पांडे ने एक वादा किया था कि अगर भारत जीत जाएगा तो वह अपने कपड़े उतार देगी। उनका ये वादा काफी विवादों में रहा था। हालांकि जब माही ने उनका ये वादा सुना तो उनका रिएक्शन क्या रहा इसका एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के जरिए खुलासा किया हैं।

Bihar MLC Election: तिरहुत में चला निर्दलीय का सिक्का, जन सुराज को मिली 'जमीन'; रिजल्ट की INSIDE STORY

बिहार विधान परिषद (Bihar MLC) के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ और विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों को हराकर उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है। इस चुनाव में जातिगत समीकरणों और धनबल के प्रवाह को भी परास्त किया गया है। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. विनायक गौतम दूसरे स्थान पर रहे।

Asaram Bapu: आसाराम को इसलिए फिर मिली 17 दिनों की पैरोल, जल्द जाएंगे मुंबई; जानिए क्या है मामला

यौन शोषण मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को एक बार फिर से 17 दिनों की पैरोल मिली है। कोर्ट ने आसाराम को 15 दिन इलाज कराने और 2 दिन आने जाने के लिए छूट दी है। इस दौरान वह अपना इलाज कराने के लिए महाराष्ट्र जाएंगे। उम्मीद है कि सजा काट रहे आसाराम इलाज के लिए महाराष्ट्र के माधवबाग अस्पताल जा सकते हैं।

यौन शोषण मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को एक बार फिर से 17 दिनों की पैरोल मिली है। कोर्ट ने आसाराम को 15 दिन इलाज कराने और 2 दिन आने जाने के लिए छूट दी है। इस दौरान वह अपना इलाज कराने के लिए महाराष्ट्र जाएंगे।