हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी रेखा शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ
भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा ने हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वह निर्विरोध चुनी जाएंगी क्योंकि वह मैदान में अकेली उम्मीदवार हैं। रेखा शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह जेपी नड्डा मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी को धन्यवाद दिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार की पहलों का भी जिक्र किया।
IND vs AUS: विराट कोहली करेंगे डॉन ब्रैडमैन के 76 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, जो एडिलेड में नहीं हुआ वो ब्रिस्बेन में होकर रहेगा!
विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच में शतक जमाकर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ा था। वह टेस्ट शतकों के मामले में ब्रैडमैन से आगे निकल गए थे। इसके बाद एडिलेड में वह इस महान बल्लेबाज के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी करने के करीब थे लेकिन कर नहीं पाए थे। अब कोहली ये अधूर काम ब्रिस्बेन में पूरा करेंगे जिसके लिए उन्हें एक शतक चाहिए।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, 10 से 14 दिसंबर तक इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया के मद्देनजर 10 से 14 दिसंबर तक ट्रैफिक बदला रहेगा। चिल्ला रेड लाइट से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर 15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। डीएनडी से एक्सप्रेस-वे होकर ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रजनीगंधा चौक सैक्टर 16 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों को राजस्थान में क्यों बेचनी पड़ी फुटपाथ पर सब्जी और कपड़े? कहानी पढ़ आप भी करेंगे वाहवाही
छत्तीसगढ़ पुलिस ने भीलवाड़ा में चिटफंड कंपनी द्वारा ठगी के आरोपियों को फिल्मी अंदाज में पकड़ा। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण वेशभूषा अपनाई सब्जी का ठेला और कपड़े की दुकान लगाई। पुलिस की इस रणनीति से कंपनी के निदेशक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कंपनी ने निवेशकों को तीन गुना लाभ का झांसा देकर ठगा था।
Jharkhand Vidhan Sabha: आगे की कुर्सी पर CM हेमंत के साथ इन 5 मंत्रियों को मिली जगह, विपक्ष की सीट भी फाइनल
झारखंड विधानसभा के छठी सत्र में सत्ता पक्ष की सीटें निर्धारित की गई हैं। मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रियों में राधाकृष्ण किशोर दीपिका पांडेय सिंह दीपक बिरूवा हफीजुल हसन और संजय प्रसाद यादव को अग्रिम पंक्ति में स्थान दिया गया है। विपक्ष में बाबूलाल मरांडी सरयू राय चम्पाई सोरेन नीरा यादव और सीपी सिंह को अगली पंक्ति में सीट निर्धारित की गई है।
राज्यसभा सभापति के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव, 60 सांसदों के हस्ताक्षर; जानिए क्या है नियम
कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्ष ने मंगलवार को राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस दिया है। यह नोटिस राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को सौंपा गया है। नोटिस पर करीब 60 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने सभापति धनखड़ पर पक्षपात का आरोप लगाया है। कांग्रेस को कई दलों का साथ भी मिला है।
Bigg Boss 18: विवियन डीसेना के सपोर्ट में उतरीं 'बिग बॉस' की एक्स विनर, कहा- 'किसी ने मेरे लिए आवाज उठाई
'Bigg Boss 18 के घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक विवियन डीसेना (Vivian Dsena) इस वक्त अकेले पड़ गए हैं। ज्यादातर घरवाले उनके खिलाफ हैं। यहां तक कि दोस्त अविनाश मिश्रा ने भी उनका साथ छोड़कर उन्हें नॉमिनेट कर दिया। अब बिग बॉस की एक एक्स कंटेस्टेंट ने उनके सपोर्ट में लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और अपने दिन याद किए हैं।