Skip to main content

'ये लॉरेंस बिश्नोई कौन है, जेल में बैठकर कैसे गैंग चला रहा है', केंद्र सरकार पर भड़के केजरीवाल

दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालने में विफल रही है। दिल्ली में हत्याएं बम विस्फोट और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं। दर्जन भर गैंग दिल्ली में सक्रिय हैं और अपने-अपने इलाके बांट रखे हैं।

5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme V60 Pro, 50MP प्राइमरी कैमरा इसमें

Realme ने चाइना में V60 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लेटेस्ट फोन को 45W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5600 mAh की बैटरी के साथ कंपनी लेकर आई है। इसे फिलहाल चाइना में लॉन्च किया गया है। आने वाले दिनों में इसे मिड-रेंज सेगमेंट में दूसरे बाजारों में भी पेश किया जा सकता है। इसमें 12 जीबी रैम मिलती है।

अमृतसर के गुरबख्श नगर पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका, फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद

अमृतसर के गुरबख्श नगर पुलिस चौकी के बाहर धमाका हुआ है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। धमाका सुबह पांच बजे होने की खबर है।

अमृतसर। गुरुओं की नगरी अमृतसर के गुरबख्श नगर में पुलिस चौकी के बाहर ब्लास्ट की सूचना मिल रही है। धमाके की आवाज इतनी थी कि इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, धमाका कब और कैसे हुआ इस बारे में पुलिस को अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है।

NZ vs ENG: ऐसा कैच देखा नहीं! ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ी उड़ती हुई 'चिड़िया', देखने वालों को नहीं हो रहा यकीन, क्या गजब हो गया, Video

इंग्लैंड की टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है जहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीराज का पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है और मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा कैच लपका है कि हर किसी को हैरानी हो जाए। उनके कैच को जिसने देखा वो यकीन नहीं कर पाया कि ऐसा कैच भी हो सकता है।

Realme GT 7 Pro की सेल आज से शुरू, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा, इतनी है कीमत

Realme GT 7 Pro को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को आज से ग्राहक खरीद पाएंगे। इस फोन में ग्राहकों को 50MP प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इस फोन की शुरुआती कीमत 60 हजार रुपये के करीब रखी गई है।

UP News: बढ़ेगा ई-रिक्शा का किराया, परिवहन विभाग ने तय कर दिए रेट; क्षमता से अधिक बैठाईं सवारियां तो होंगे सीज

New E Rickshaw Fares लखनऊ में पहली बार ई-रिक्शा का किराया तय किया गया है। अब यात्रियों को अधिकतम 8.30 रुपये प्रति किलोमीटर किराया देना होगा। यह कदम मनमाने किराए को रोकने के लिए उठाया गया है। पूरा ई-रिक्शा बुक करने पर ही यह किराया देना होगा। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर आटो और ई-रिक्शा को सीज किया जाएगा।

लखनऊ। परिवहन विभाग ने अन्य यात्री वाहनों की तरह पहली बार ई-रिक्शा का किराया तय किया है। यात्रियों को अब 8.30 रुपये प्रति किलोमीटर अधिकतम किराया देना होगा, क्योंकि अभी तक मनमाने तरीके से किराया ले रहे थे।

Punjab News: मोगा-जालंधर हाईवे पर बस की बोलेरो से भीषण टक्कर, 50 यात्री घायल

मोगा-जालंधर हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर हो गई जिसमें लगभग 50 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को कस्बा धर्मकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस बचाव कार्य में जुट गई है। गनीमत है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई।

जालंधर। पंजाब में मोगा-जालंधर हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की बोलेरो से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार लगभग 50 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बा धर्मकोट के ही सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।