Skip to main content

Black Friday Deals: HP के लैपटॉप और डेस्कटॉप पर मिल रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स, यहां देखें डील्स

फिलहाल अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर ब्लैक फ्राइडे सेल जारी है। इस सेल में ग्राहकों को कई अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर छूट दी जा रही है। इस बीच HP ने भी अपने प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की घोषणा की है। ग्राहक लैपटॉप्स और डेस्कटॉप्स पर छूट का फायदा उठा सकते हैं। ग्राहकों को यहां बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं टॉप डील्स।

Champions Trophy 2025: ICC बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग हुई पूरी, जानें टूर्नामेंट को लेकर क्‍या फैसला लिया गया?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आयोजन को लेकर आज ICC के बोर्ड सदस्‍यों की एक अहम बैठक हुई। इस वर्चुअल बैठक को बिना किसी निर्णय के स्थगित कर दिया गया है। यह मीटिंग करीब 20 मिनट तक चली। बोर्ड के सदस्यों ने जल्द ही फिर से मिलने का फैसला किया। मौजूदा आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले 1 दिसंबर को पदमुक्त हो जाएंगे। इसके बाद उनकी जगह BCCI के सचिव जय शाह लेंगे।

शुरू हुए Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala के प्री-वेडिंग फंक्शन, एक्ट्रेस को लगी हल्दी

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी सगाई के बाद से ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। दोनों ने कई साल की डेटिंग के बाद इस साल शादी करने का फैसला किया है। अब कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। शुक्रवार को इनके प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों में शोभिता काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पिछले काफी समय से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी को लेकर बज बना हुआ है। पिछले 8 अगस्त को कपल ने सगाई की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थीं। अब कपल 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

30 मिनट में फुल होगी बैटरी... iQOO ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, पावरफुल प्रोसेसर से लैस

iQOO ने चाइनीज मार्केट में iQOO Neo10 और Neo10 Pro स्मार्टफोन आखिरकार लॉन्च कर दिए हैं। सीरीज के बेस मॉडल में क्वालकॉम का प्रोसेसर लगाया गया है। जबकि टॉप मॉडल मीडियाटेक के चिपसेट से लैस है। दोनों ही फोन में 120W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6100 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन कई ऑप्शन में लॉन्च हुए हैं।

iQOO ने चाइनीज मार्केट में iQOO Neo10 और Neo10 Pro फोन लॉन्च किए हैं। दोनों 6.78 इंच की 1.5K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करने वाली एमोलेड डिस्प्ले से लैस हैं। प्रो मॉडल मीडियाटेक के प्रोसेसर से लैस है, जबकि बेस वेरिएंट में क्वालकॉम का प्रोसेसर लगाया गया है।

Mahindra XEV 9e और BE 6e साबित होंगी गेमचेंजर, महिंद्रा की कार में पहली बार मिले ये 10 यूनिक फीचर्स

Mahindra XEV and BE series Features हाल ही में महिंद्रा ने अपनी दो इलेक्ट्रिक SUVs को भारत में लॉन्च किया है। यह Mahindra XEV 9e और BE 6e है। इनमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें महिंद्रा के किसी कार में पहली बार देखने के लिए मिले हैं। इन फीचर्स में ट्रिपल स्क्रीन लेआउट ऑटो पार्क असिस्ट समेत 10 फीचर्स शामिल है।

IND vs AUS: दूसरे टेस्‍ट में क्‍या होगी ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11? Ricky Ponting ने कर दिया खुलासा

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम 2 दिन का वॉर्मअप मैच खेलेगी। प्राइम मिनिस्टर XI बनाम भारत का यह अभ्‍यास मैच 30 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच कैनबरा में खेला जाएगा। इस बीच ऑस्‍ट्रेलिया के महान कप्‍तान रिकी पोंटिंग ने दूसरे टेस्‍ट की प्‍लेइंग 11 पर बात की है।

बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को 295 रन से हराया था। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। हालांकि, दूसरे टेस्‍ट से पहले भारतीय टीम 2 दिन का वॉर्मअप मैच खेलेगी।

महाराष्ट्र के गोंदिया में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; 8 लोगों की मौत और 30 घायल

महाराष्ट्र के गोंदिया में बस पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई है। हादसा गोंदिया-अर्जुनी मार्ग पर बिंद्रावण टोला गांव के पास शुक्रवार दोपहर को हुआ जहां यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस पलट गई। इसमें आठ लोगों के मरने की खबर है वहीं तकरीबन 30 लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर।