Raj Kapoor की इस सुपरहिट फिल्म को दोबारा बनाना चाहते हैं पोते Ranbir Kapoor, रीमेक पर बोली ये बात
Ranbir Kapoor on raj Kapoor रणबीर कपुर की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड कलाकारों में होती है। एक्टर को ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन देखना काफी मजेदार होता है। फैंस फिल्मों के साथ उनके इंटरव्यू भी उसी एक्साइटमेंट से देखते हैं। हाल ही में अभिनेता ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो वो अपने दादा राज कपूर की फिल्म की रीमेक बनाना पसंद करेंगे।
7.93-इंच मेन डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Huawei का नया फोल्डेबल फोन, सैटेलाइट सपोर्ट से है लैस, जानें कीमत
Huawei Mate X6 चीन में लॉन्च हो गया है। ये कंपनी का एक लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इस फोन को दो वेरिएंट- standard और Collectors Edition में उतारा गया है। कलेक्टर्स एडिशन में एडिशन में ट्रिपल-नेटवर्क सैटेलाइट सपोर्ट दिया गया है। इसके टॉप 16GB + 1TB मॉडल की कीमत CNY 15999 (लगभग 185000 रुपये) रखी गई है। आइए जानते हैं बाकी डिटेल।
'संविधान की मूल प्रति में नहीं है पंथ निरपेक्ष और समाजवाद शब्द', इलाहाबाद विवि के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 136वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान में धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्दों को जोड़ने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये शब्द तब जोड़े गए जब देश में संसद भंग थी और न्यायपालिका के अधिकार कुंद कर दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों से महाकुंभ पर शोध करने और छात्र संघ चुनाव लड़ने की समय सीमा तय करने को भी कहा।
Ranveer Singh की Don 3 की शूटिंग फिर टली? वजह जानकर आपको आ जाएगा गुस्सा
Ranveer Singh पिछले काफी समय से अपनी फिल्म डॉन-3 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार कियारा आडवाणी संग इश्क फरमाते और दमदार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। पहले डॉन-3 की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की शूटिंग को फिर से टाल दिया गया है। अब ये कब रिलीज होगी जानिए।
'वह आरोपों से इनकार करेंगे और सरकार उन्हें...', अडानी मामले में राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अडाणी मामले में एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अडानी समूह उद्योगपति गौतम अडानी से जुड़े अमेरिकी अदालत द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी पर अमेरिका में पैसों से जुड़े तमाम आरोप लगे हैं। संसद में भी विपक्ष के नेताओं ने इस मामले में चर्चा की मांग की।
'हमें सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं,' महाराष्ट्र में BJP की MVA को दो टूक; CM फेस को लेकर क्या बोले देवेन्द्र फडणवीस?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को जीत हासिल हुए चार दिन बीत चुके हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री का एलान नहीं किया है। इस बीच भाजपा सूत्रों का कहना है कि उन्हें सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं थी। एक सूत्र ने कहा हम किसी समयसीमा पर विचार नहीं कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार गठन में दो हफ्ते लग गए।
Honda Amaze 2024 के लॉन्च से पहले अनौपचारिक बुकिंग हुई शुरू, बेहतरीन फीचर्स के साथ 4 December को होगी लॉन्च
जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से 4 December 2024 को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर तीसरी जेनरेशन की Honda Amaze 2024 को लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च से पहले ही कुछ डीलर्स ने अनौपचारिक तौर पर बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से इस Compact Sedan में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। आइए जानते हैं।