Badshah के एक साथ दो क्लबों में हुआ विस्फोट, कैमरे में कैद हुए संदिग्ध, जांच में जुटी पंजाब पुलिस, देखें वीडियो
फेमस सिंगर बादशाह को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मंगलवार की सुबह चंडीगढ़ में स्थित सिंगर के क्लब में विस्फोट हुआ। फिलहाल विस्फोट के बाद किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि सुबह करीब 4 बजे के आसपास उन्हें इसकी सूचना मिली थी। पुलिस के बाद बम डिटेक्शन स्क्वॉड ने जांच के लिए सैंपल कलेक्ट कर लिए हैं।
Realme 14 Pro की सामने आई खूबियां, मिड-रेंज सेगमेंट में जल्द हो सकती है लॉन्च
Realme 14 Pro के लॉन्च से पहले खूबियों की डिटेल सामने आ चुकी है। इसके कलर और स्टोरेज ऑप्शन को लेकर रिपोर्ट में खुलासा हो गया है। रियलमी 14 सीरीज को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें चार मॉडल लॉन्च होने की बात कही गई है। इस सीरीज को 30000 रुपये की बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme GT 7 Pro लॉन्च: पानी में भी क्लिक करेगा फोटो; Qualcomm के पावरफुल प्रोसेसर से लैस
Realme GT 7 Pro Launched रियलमी ने भारत में अपने लेटेस्ट Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। फोन पहले से ही चाइना में मौजूद है और अब कंपनी इसे भारत लेकर आई है। इसे क्वालकॉम के सबसे दमदार Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गई है।
IND vs AUS: अचानक ऑस्ट्रेलिया छोड़ भारत के लिए रवाना हुए गौतम गंभीर, पर्थ टेस्ट के बाद लिया फैसला, टीम इंडिया टेंशन में
भारत ने सोमवार को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात दी। इस मैच में भारत ने पहले दिन जिस तरह का खेल दिखाया उसके बाद जीत की उम्मीद किसी को नहीं थी। हालांकि इसके बाद भी टीम इंडिया टेंशन में है क्योंकि हेड कोच गौतम गंभीर अचानक से भारत के लिए रवाना हो गए हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया को मात दी। टीम इंडिया की ये जीत दमदार और ऐतिरहासिक थी। लेकिन इस जीत के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अचानक भारत के लिए रवाना हो गए। कोच को एक दम से भारत आना पड़ा जिससे टीम इंडिया में चिंता का माहौल है।
Udaipur में सड़क पर क्यों आई मेवाड़ राजपरिवार की लड़ाई? अब प्रशासन ने उठाया ये कदम
राजस्थान के मेवाड़ राजघराने का संपत्ति विवाद अब सड़क पर सबके सामने आ गया है। बीते दिन रात में हुए हंगामे के बाद अब प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अब मंदिर की ओर जाने वाली सड़क को अपने नियंत्रण में ले लिया है ताकि विश्वराज सिंह तीन-स्तरीय सुरक्षा के साथ मंदिर में जा सकें।
Honda Amaze Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, फ्रंट और रियर में होगा बड़ा बदलाव, दिसंबर में होगी लॉन्च
जापानी वाहन निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार मे Compact Sedan Car सेगमेंट में Honda Amaze Facelift 2024 की दूसरी जेनरेशन को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। जल्द ही इस गाड़ी की तीसरी जेनरेशन को लॉन्च कर दिया जाएगा। लॉन्च से पहले इसे स्पॉट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में किस तरह की जानकारी मिल रही है। आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Honda Amaze की नई जेनरेशन को लॉन्च से पहले स्पॉट किया गया है। Compact Sedan Car सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली इस गाड़ी की क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं
Oppo Reno 13 सीरीज चाइना में लॉन्च: डाइमेंशन 8350 चिपसेट से लैस, कब होगी भारत में एंट्री
Oppo Reno 13 Series Launched ओप्पो रेनो 13 सीरीज की चाइना में एंट्री हो चुकी है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर के साथ दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इनमें एआई फीचर्स भी मिलते हैं। चीन में रेनो 13 गैलेक्सी ब्लू बटरफ्लाई पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर में मौजूद है। इसके 12+ 256GB मॉडल की कीमत 2699 युआन (लगभग 31429 रुपये) है।