Samsung ला रहा AI फीचर्स वाला सबसे फ्लैगशिप फोन, Galaxy S25 Ultra की कब होगी एंट्री
Samsung Galaxy S25 Ultra अगले साल जनवरी में लॉन्च हो सकता है। इसमें कंपनी तमाम अपग्रेड और एआई खूबियों को शामिल करने वाली है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई तरह की डिटेल मिल चुकी है। इसके ग्लोबल वेरिएंट में क्वालकॉम का चिपसेट होगा। वहीं यूरोप के देशों में इसकी एंट्री Exynos 2500 चिपसेट के साथ हो सकती है।
दीपावली पर धमाका करने के लिए तैयार Singham Again, अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने बताया कहां से आया 'आता माझी सटकली
इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन धमाका करने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया जिसके बाद अब मेकर्स ने इसका प्रमोशन शुरू कर दिया है। सिंघम फ्रेंचाइजी फिल्म के कई डायलॉग्स फेमस हैं जिसमें से आता माझी सटकली सबसे ज्यादा पसंद किया गया। अजय देवगन ने इस डायलॉग के पीछे की वजह बताई है।
Women's T20 World Cup: दुनिया को आज मिलेगा टी20 का नया चैंपियन, बदल जाएगा इतिहास
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल आज खेला जाना है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेंगी। दोनों ही टीमों ने अभी तक एक भी बार ये खिताब नहीं जीता है। हालांकि साउथ अफ्रीका एक और न्यूजीलैंड दो बार फाइनल खेल चुकी है।
सुशांत के फ्लैट में रहने के लिए Adah Sharma को काटने पड़े कोर्ट के चक्कर? 'बस्तर' की फ्लॉप पर किया रिएक्ट
द केरल स्टोरी फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा इस वक्त वेब सीरीज रीता सान्याल में नजर आ रही हैं जो 16 अक्टूबर को ही रिलीज हुई है। अदा ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत में 1920 के बाद अच्छे प्रोजेक्ट्स न मिलने को लेकर खुलकर बात की है। इसके अलावा उन्होंने कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने और बस्तर के फ्लॉप पर भी रिएक्शन दिया है।
राजस्थान रोड एक्सीडेंट: धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने टेंपो को मारी टक्कर; 12 लोगों की मौत
राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। शनिवार रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। बाड़ी कोतवाली थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया कि मृतकों के शरीर को मोर्ची में रखवा दिया गया है। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में बाड़ी सदर थाना इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। शनिवार रात करीब 11 बजे स्लीपर कोच बस ने टेंपों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। मारे जाने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं।
दीवाली के आसपास पंजाब को दहलाने की साजिश, आतंकी पन्नू-रिंदा से ISI करवा सकती है बड़ा हमला; विस्फोटक बरामद
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI दीपावली के आसपास पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ली जा रही है। ISI लगातार पंजाब में ड्रोन के माध्यम से हथियार भेज रही है। हाल ही में फिरोजपुर में BSF ने 1.180 किलो RDX बरामद किया है। पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है।
अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने दीपावली के आसपास पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रही है। इसके लिए आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ की मदद ली जा रही है।
'महंगी पड़ती है ईमानदारी,' Ranvir Shorey ने बताए एक्टर के 'मूल-मंत्र', कैसे झेलना पड़ता है नुकसान
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में अपने शानदार खेल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता रणवीर शौरी हर किसी के पसंदीदा माने जाते हैं। हाल में उन्होंने जागरण संग खास बातचीत में एक एक्टर के मूल मंत्र पर खुलकर बात की है। इसके साथ ही एक था टाइगर एक्टर ने बताया कि कैसे ईमानदारी मंहगी पड़ सकती है।
सधा रवैया और सीधा जवाब कई बार कलाकारों को नुकसान भी दे जाता है। मगर बहती धारा से विपरीत तैरने वाले रणवीर शौरी का यही है मिजाज। जीने के अपने इस अंदाज को उन्होंने जागरण के साथ बातचीत में साझा किया है।