Skip to main content

दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट में मचा हड़कंप; एक-एक यात्री की दोबारा हुई जांच

दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से दरभंगा एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। यात्रियों को उतारकर विमान की गहन जांच की गई। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस घटना के कारण दोपहर बाद की सभी फ्लाइट्स में देरी हुई। पुलिस धमकी देने वाले की तलाश कर रही है।

Fauji 2 में शाह रुख खान की जगह लेंगे Vicky Jain, जब King तक पहुंची बात तो ऐसा था पहला रिएक्शन

Bigg Boss 17 से पॉपुलैरिटी हासल करने के बाद अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन अब अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। वह शाह रुख खान के डेब्यू शो फौजी के सीक्वल में नजर आएंगे। हाल ही में संदीप सिंह ने फौजी 2 का एलान किया और अब विक्की जैन ने एक्टिंग करियर शुरू करने पर चुप्पी तोड़ी है।

अंकिता लोखंडे के बाद उनके पति विक्की जैन भी धीरे-धीरे ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी जगह बना रहे हैं। अंकिता से शादी के बाद विक्की पहली बार शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आए थे, जिसमें दोनों विनर बने थे। इसके बाद विक्की जैन ने विवादित शो बिग बॉस 17 से पॉपुलैरिटी हासिल की।

ईशान किशन: ईशान किशन की टीम इंडिया में होगी वापसी, सबसे मुश्किल दौरे के लिए चुनेंगे सेलेक्टर्स

घरेलू क्रिकेट में उम्दा प्रदर्शन कर रहे ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया-ए टीम में जगह मिल सकती है। इंडिया-ए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाफ दो चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने अभी टीम का एलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ या अभिमन्यु ईश्वर टीम के कप्तान हो सकते हैं।

'EVM में खराबी नहीं, गुटबाजी की वजह से हारे', कांग्रेस प्रत्याशियों ने खारिज किए हरियाणा के दिग्गजों के आरोप

हरियाणा न्यूज़ हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं लेकिन चुनाव हारने वाले 52 उम्मीदवारों ने फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी के सामने इस दावे को खारिज कर दिया है। अधिकांश उम्मीदवारों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी और भितरघात के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

'धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को', बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बेटे जीशान का एक्स पर पोस्ट

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर नए खुलासे जारी हैं। इस बीच उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इशारों-इशारों में किसी को कोई गहरा संदेश देने की कोशिश की है। उन्होंने इससे पहले शुक्रवार को भी ऐसे ही एक क्रिप्टिक पोस्ट में छुपा हुआ संदेश लिखा था। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

झारखंड BJP लिस्ट: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली सूची, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट

झारखंड BJP Candidates लिस्ट झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने 66 उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में बाबूलाल मरांडी अमर बाउरी सीता सोरेन सुनील सोरेन का नाम अहम है। भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को धनबार से प्रत्याशी बनाया है जबकि अमर बाउरी को चंदनकियारी विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने 66 उम्मीदवारों का एलान किया है।

Oneplus 13 का डिजाइन आया सामने, अपग्रेड फीचर्स के साथ जल्द होगी एंट्री

Oneplus 13 को अक्टूबर के लास्ट में चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन को पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। इसमें डिजाइन से लेकर कैमरा तक में कई बदलाव हो सकते हैं। चाइना में लॉन्च होने के बाद इसे भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं।