Skip to main content

सिद्धार्थनगर: मुख्य आरोपी हरिओम यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित, युवक की कुल्हाड़ी से काटकर की थी हत्या…

सिद्धार्थनगर: मुख्य आरोपी हरिओम यादव पर 10 हजार का इनाम घोषित, युवक की कुल्हाड़ी से काटकर की थी हत्या…

सिद्धार्थनगर: जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव में हुई मनोज कुमार (35) की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले के मुख्य आरोपी हरिओम यादव की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं.

हल्द्वानी मंडी में डबल मर्डर से सनसनी; युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी मंडी में डबल मर्डर से सनसनी; युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी:मंडी परिसर के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जैसे ही लोगों ने दोनों के शव पड़े देखे, इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शवों की स्थिति को देखते हुए मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

जौनपुर में खाकी पर दाग: मोबाइल शोरूम से महंगा फोन उड़ाते दो सिपाही CCTV में कैद

जौनपुर में खाकी पर दाग: मोबाइल शोरूम से महंगा फोन उड़ाते दो सिपाही CCTV में कैद

सबसे महंगा फोन दिखाने के बहाने किया खेल, जेब से अपना मोबाइल बदलकर ले उड़े नया सेट

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, दोनों पुलिसकर्मी निलंबित

चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद, अब विभागीय जांच शुरू

 ब्यूरो, जौनपुर 

बहेड़ी में मिलन मैरिज हॉल के सामने खड़ी तीन कारों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

बहेड़ी में मिलन मैरिज हॉल के सामने खड़ी तीन कारों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

बहेडी समाचार

एक्सयूवी में अचानक आग भड़की, पास खड़ी अल्टो और स्विफ्ट डिजायर भी जलकर क्षतिग्रस्त

बरेली के बहेड़ी कस्बे में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर स्थित मिलन मैरिज हॉल के सामने खड़ी तीन गाड़ियों में अचानक आग लग गई।

घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब एक एक्सयूवी कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।

DIG अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में बरेली रेंज IGRS में फिर नंबर-1, लगातार 8वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान

DIG अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में बरेली रेंज IGRS में फिर नंबर-1, लगातार 8वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान

बरेली समाचार 

बरेली: जन शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण में बरेली रेंज ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की है। DIG अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में बरेली रेंज ने IGRS (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह है कि बरेली रेंज लगातार 8वीं बार उत्तर प्रदेश में नंबर-1 रही है।

बरेली: राज्य सूचना आयुक्त डॉ० दिलीप अग्निहोत्री का पत्रकारों से संवाद, सहयोग का दिया भरोसा

 बरेली: राज्य सूचना आयुक्त डॉ० दिलीप अग्निहोत्री का पत्रकारों से संवाद, सहयोग का दिया भरोसा

राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री का बरेली में पत्रकारों से संवाद, सहयोग का दिया आश्वासन

राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री का बरेली में पत्रकारों से संवाद, सहयोग का दिया भरोसा

अवधेश शर्मा

बरेली: राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने बरेली में आयोजित एक शोक सभा कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पत्रकारों से सीधा संवाद किया।