Skip to main content

बरेली में चाइनीज़ मांझे के अवैध कारोबार पर सख्ती, 20 दिनों में 8 मुकदमे दर्ज

बरेली समाचार 

बरेली में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 20 दिनों में अलग-अलग थानों में कुल 8 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस गैरकानूनी कारोबार में लिप्त 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चाइनीज़ मांझा जन-सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

बरेली: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कदम

बरेली समाचार 

बरेली। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव मौर्य के निर्देश पर नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों का चालान किया जाएगा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में कई स्थानों पर लोग खुले में कचरा डाल देते हैं, जिससे गंदगी फैलती है और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

वतन को जानो’ कार्यक्रम का शुभारंभ रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 6 फरवरी से, कश्मीर के 132 युवा होंगे शामिल

बरेली समाचार 

बरेली: भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) अभियान के तहत ‘वतन को जानो’ कार्यक्रम का आयोजन 6 फरवरी से रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। गृह मंत्रालय एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कश्मीर घाटी के छह जिलों से 132 युवा प्रतिभागी बरेली पहुंचेंगे।

बरेली: स्मार्ट मीटर की रीडिंग में खामियों की भरमार, बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ताओं की बढी परेशानी

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली में बिजली निगम के स्मार्ट मीटर तेज दौड़ रहे हैं, जिससे बिल ज्यादा आ रहा है। बिल देखकर उपभोक्ता परेशान हैं। बिल ज्यादा आने की रोजाना करीब 600 शिकायतें आ रही हैं।

बरेली में विद्युत निगम के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। मीटर जंप करने की शिकायतें आ रही हैं। बिल ज्यादा आने से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत निगम की ओर से दो फरवरी से शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जा रही हैं, पर उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है।