उत्तराखंड में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, Dehradun Express को पटरी से उतारने की कोशिश
Dehradun Express उत्तराखंड में देहरादून एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम हो गई है। डोईवाला-हर्रावाला के बीच रेलवे ट्रैक पर 15 फीट लंबा सरिया मिला। जब ट्रेन वहां से गुजरी तो तेज आवाज आते हुए सरिया पहिए में फंस गया। लोको पायलट की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
डोईवाला-हर्रावाला के बीच रेलवे ट्रैक पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 15 फीट लंबा सरिया रख दिया। जिसके चलते जब ट्रेन वहां से गुजरी तो तेज आवाज आते हुए सरिया पहिए में फंस गया। जिसके चलते लोको पायलट की ओर से ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके बाद सरिया निकालने के पश्चात ट्रेन रवाना हो पाई।
PAK vs ENG: Babar Azam का टेस्ट टीम से कटा पत्ता तो पाकिस्तान को मिली जीत! अब पूर्व कप्तान ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 152 रन से रौंदा। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान टीम ने सीरीज मे 1-1 की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान टीम ने 1338 दिन बाद होम ग्राउंड पर कोई टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले पाकिस्तान ने फरवरी 2021 में घर पर साउथ अफ्रीका को मात दी थी।
यूपी में एक और एनकाउंटर, श्रावस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर; पैर में लगी गोली
श्रावस्ती की भिनगा पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी को दबोच लिया। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से किए गए फायर में बदमाश के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस खोखा व बाइक बरामद बरामद हुई है।
लॉन्च से पहले Bajaj ने दिखाई नई Pulsar N125, नए रंग के साथ मिली फीचर्स की जानकारी
देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Bajaj की ओर से भारतीय बाजार में कई बाइक्स को ऑफर किया जाता है। कंपनी जल्द ही अपनी नई बाइक Bajaj Pulsar N125 New Model 2024 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर जारी टीजर में किस तरह के फीचर्स की जानकारी दी गई है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
लॉरेंस को बातचीत का ऑफर देने वाली Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड Somy Ali का रहा है विवादों से पुराना नाता
सलमान खान को जान से मारने की मिल रही धमकियों के बीच कई सितारे इस मामले पर रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि जिनके पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है वह हैं दबंग खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली जिन्होंने लॉरेंस बिश्नोई से उनका नंबर मांगा है। कौन हैं सोमी अली जिनका खुद ही विवादों से गहरा नाता रहा है चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ बातें।
कार्यभार संभालते ही एक्शन में उमर अब्दुल्ला, जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा देने के लिए पारित किया प्रस्ताव
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कार्यभार संभाल लिया है। अपनी पहली कैबिनेट बैठक में उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की पुनर्बहाली के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित न करने पर विरोधियों ने उमर अब्दुल्ला को निशाने पर लिया है।
श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक की है।
September 2024 में कैसी रही Hatchback Cars की मांग, Top-5 में शामिल हुई Swift, Baleno और Wagon R, पढ़ें खबर
भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के साथ ही कई और सेगमेंट की कारों की मांग रहती है। लेकिन बीते महीने हैचबैक सेगमेंट की कारों की बिक्री कैसी रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक September 2024 के दौरान देश भर में किन Hatchback Cars की बिक्री हुई है। Top-5 लिस्ट में किस कंपनी की कौन सी कार शामिल हुई है। आइए जानते हैं।